facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सोना महंगा, चांदी चमकी! जानें MCX और Comex का हाल

Advertisement

Gold-Silver Price Today: घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,30,150 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,82,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- December 09, 2025 | 9:45 AM IST
Gold and Silver Price today
Representative Image

Gold and Silver Price Today, December 9: सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। आज (मंगलवार) दोनों के भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,30,150 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,82,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 83 रुपये की तेजी के साथ 1,30,045 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,29,962 रुपये था।खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 166 रुपये की तेजी के साथ 1,30,128 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,30,158 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,30,042 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,31,699 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें: गहनों में सोना खरीदकर क्या आप नुकसान कर रहे हैं? ब्रोकरेज की बड़ी चेतावनी

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 1,027 रुपये की तेजी के साथ 1,82,769 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,81,742 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 954 रुपये की तेजी के साथ 1,82,696 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,81,900 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,80,974 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,84,743 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी चमके

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,219.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,217.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 6.70 डॉलर की तेजी के साथ 4,224.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 58.51 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 58.40 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.55 डॉलर की तेजी के साथ 58.95 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 59.61 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,30,045 1,29,962 1,30,128
चांदी 1,82,769 1,81,742 1,82,696
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,219.60 4,217.70 4,224.40
चांदी 58.51 58.40 58.95

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - December 9, 2025 | 9:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement