facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डॉलर मजबूत हुआ तो सोने की रंगत पड़ी फीकी

Advertisement

अमेरिकी समयानुसार सुबह 10.18 बजे हाजिर सोना 0.4 फीसदी लुढ़ककर 3,379.76 डॉलर प्रति औंस पर आ गया

Last Updated- August 27, 2025 | 10:54 PM IST
Gold Rate

डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में मजबूती के कारण आज सोने में गिरावट दर्ज की गई। मगर अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका के केंद्रीय बैंक की स्वतंत्रता के प्रति बनी चिंताओं के बीच फेडरल रिजर्व की गवर्नर को बर्खास्त करने के प्रयासों के बाद सुरक्षित निवेश की मांग के कारण इसमें ज्यादा गिरावट नहीं आई।

अमेरिकी समयानुसार सुबह 10.18 बजे हाजिर सोना 0.4 फीसदी लुढ़ककर 3,379.76 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर डिलिवरी के लिए अमेरिकी वायदा सोना 0.1 फीसदी गिरकर 3,428 डॉलर पर आ गया। प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर सूचकांक में 0.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई, जिससे डॉलर में महंगा सोना विदेशी खरीदारों के लिए महंगा हो गया।

किटको मेटल्स के वरिष्ठ विश्लेषक जिम वायकॉफ ने कहा, ‘आज हम मजबूत डॉलर सूचकांक देख रहे हैं और इसके अलावा बॉन्ड यील्ड में भी मामूली मजबूती दर्ज की गई है। यील्ड सोने और चांदी के बाजार में बिकवाली का दबाव डाल रही है।’ अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में 0.4 फीसदी की वृद्धि हुई, जिससे गैर यील्ड वाले सोने की अपील पर भी असर पड़ा।

Also Read:  2026 को सोया वर्ष बनाने का अनुरोध, सोयाबीन क्षेत्र को नया जीवन देने की तैयारी

इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक को फेड के निदेशक मंडल से हटा रहे हैं। इस बीच, कुक के वकील ने कहा कि वह ट्रंप को उन्हें बर्खास्त करने से रोकने के लिए मुकदमा करेंगी, जिससे एक लंबे समय तक चलने वाली कानूनी लड़ाई शुरू हो सकती है। ट्रंप द्वारा कुक को बर्खास्त करने की कोशिश के बाद, मंगलवार को सोने की कीमतें दो हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं।

निवेशक अब ब्याज दरों के रुख के बारे में संकेत के लिए गुरुवार के जीडीपी आंकड़ों और शुक्रवार के व्यक्तिगत उपभोग व्यय (फेडरल रिजर्व का तरजीही मुद्रास्फीति सूचकांक) का इंतजार कर रहे हैं। रॉयटर्स द्वारा सर्वेक्षण किए गए अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि जुलाई में पीसीई मूल्य सूचकांक 2.6 फीसदी बढ़ेगा, जो जून की वृद्धि के बराबर है।

वायकॉफ ने कहा, ‘अगर पीसीई आंकड़े मजबूत मुद्रास्फीति दिखाने में विफल रहते हैं, तो यह सवाल उठने लग सकता है कि क्या फेड सितंबर में ब्याज दरों में कटौती कर पाएगा। लेकिन मुझे संदेह है कि सितंबर में फेड को दरों में कटौती करने से रोकने के लिए मुद्रास्फीति के बेहद मजबूत आंकड़ों की आवश्यकता होगी।’सीएमई फेडवॉच टूल के अनुसार, फिलहाल बाजार में अगले महीने फेड की होने वाली नीति बैठक में दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की 90 फीसदी से अधिक संभावना का अनुमान है।

Advertisement
First Published - August 27, 2025 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement