facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

किसानों के लिए खुशखबरी! अरहर खरीद की समय सीमा बढ़ी

Advertisement

एमएसपी पर तुअर खरीदने की समय सीमा बढ़ने से ज्यादा किसान लाभ उठा सकेंगे।

Last Updated- February 26, 2025 | 7:00 PM IST
Arhar Dal

देश में दलहन (दालों) के उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को लाभ देने के लिए सरकार ने तुअर (अरहर) की खरीद की समय सीमा 30 दिन बढ़ाने का फैसला किया है। साथ ही, केंद्र सरकार ने खरीफ 2024-25 सीजन के लिए मूल्य समर्थन योजना (एमएसपी) के तहत 9 राज्यों – आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में 13.22 लाख मीट्रिक टन तुअर की खरीद को मंजूरी दी है।

महाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ा फैसला

महाराष्ट्र के विपणन मंत्री जयकुमार रावल ने बताया कि एमएसपी पर तुअर खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की आखिरी तारीख, जो 24 जनवरी 2025 से शुरू हुई थी, अब 30 दिन और बढ़ा दी गई है। 24 फरवरी 2025 तक, राज्य में 29,254 किसानों ने पंजीकरण कराया, और अब तक 161 किसानों से 1,813.86 क्विंटल तुअर खरीदी जा चुकी है। किसानों को ज्यादा समय और मौका देने के लिए यह फैसला लिया गया है।

क्या है पीएम-आशा योजना?

पीएम-आशा योजना के तहत सरकार किसानों से एमएसपी पर सीधा खरीदारी करती है, जिससे उन्हें उनकी उपज का सही दाम मिल सके। यह योजना दालों की कीमत को स्थिर रखने और उपभोक्ताओं को सस्ते दाम पर उपलब्ध कराने में भी मदद करती है।

आने वाले सालों में और बढ़ेगी खरीद!

सरकार ने फैसला किया है कि 2024-25 में तुअर, उड़द और मसूर की खरीद राज्य के कुल उत्पादन के 100% तक होगी। बजट 2025 में यह भी तय किया गया कि अगले चार साल तक यह खरीद जारी रहेगी, जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा मिलेगा और देश दालों के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा।

किसानों के लिए यह फैसला क्यों महत्वपूर्ण है?

  • एमएसपी पर तुअर खरीदने की समय सीमा बढ़ने से ज्यादा किसान लाभ उठा सकेंगे।
  • सरकारी योजना के तहत किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिलेगा।
  • देश में दालों की कीमत स्थिर रहेगी और आम जनता को भी फायदा होगा।
  • सरकार अगले चार साल तक तुअर, उड़द और मसूर की खरीद बढ़ाने वाली है।

Advertisement
First Published - February 26, 2025 | 6:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement