facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार को बारिश से नुकसान के बावजूद खरीफ चावल के उत्पादन में बढ़ोतरी की उम्मीद: Shivraj Singh Chouhan

Advertisement

चौहान ने सोयाबीन जैसी तिलहन फसलों को कुछ नुकसान होने के बावजूद समग्र खरीफ फसल उत्पादन के बारे में आशावादी दृष्टिकोण व्यक्त किया।

Last Updated- September 19, 2024 | 2:20 PM IST
Political turmoil: It is not easy to ignore Shivraj Singh Chauhan सियासी हलचल: आसान नहीं है शिवराज सिंह चौहान की अनदेखी करना
Press conference on 100 days PM Modi 3rd term (PTI)

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारी बारिश से कुछ फसलों को हुए नुकसान के बावजूद देश में खरीफ चावल का उत्पादन पिछले साल से बेहतर रहने की उम्मीद है।

चौहान ने संवाददाता सम्मेलन से इतर ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ बातचीत में कहा, ‘‘ अच्छी बारिश से चावल की बुआई बहुत अच्छी हुई है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे कुछ इलाकों में भारी बारिश से नुकसान हुआ है, लेकिन इससे उत्पादन में कमी नहीं आएगी। कुल मिलाकर चावल का उत्पादन पिछले साल से बेहतर रहेगा।’’

नवंबर के आसपास काटी जाने वाली खरीफ (ग्रीष्म) चावल की फसल भारत के कुल चावल उत्पादन का करीब 70 प्रतिशत है। सरकार के तीसरे अनुमान के अनुसार, 2023-24 फसल वर्ष (जुलाई-जून) में खरीफ चावल का उत्पादन 11.43 करोड़ टन रहा। मंत्री ने बताया कि पिछले सप्ताह तक कुल चावल का रकबा 16.4 लाख हेक्टेयर बढ़कर 4.1 करोड़ हेक्टेयर हो गया है।

चौहान ने सोयाबीन जैसी तिलहन फसलों को कुछ नुकसान होने के बावजूद समग्र खरीफ फसल उत्पादन के बारे में आशावादी दृष्टिकोण व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में दलहन, मोटे अनाज और तिलहन के लिए बुवाई क्षेत्र में सुधार हुआ है। बेहतर फसल किस्मों के इस्तेमाल से उत्पादकता में वृद्धि की उम्मीद है। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए चौहान ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सुनिश्चित खरीद सुनिश्चित करके कृषि उत्पादन तथा किसानों की आय दोनों को बढ़ाने की सरकार की रणनीति को रेखांकित किया।

Advertisement
First Published - September 19, 2024 | 2:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement