facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चालू वित्त वर्ष में 46.14 लाख टन यूरिया का आयात किया गया : सरकार

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 5:26 PM IST
availability of fertilizers at affordable prices despite recent geo-political situations due to Russia - Ukraine war

सरकार ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से नवंबर के दौरान देश में यूरिया का कुल उत्पादन 187.21 लाख टन रहा जबकि घरेलू मांग को पूरा करने के लिए इस अवधि में 46.14 लाख टन यूरिया का आयात किया गया।

रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री भगवंत खुबा ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2021-22 में यूरिया का उत्पादन 250.72 लाख टन रहा जबकि 91.36 लाख टन यूरिया का आयात किया गया।

मंत्री ने बताया कि 2020-21 में 246.05 लाख टन यूरिया का उत्पादन हुआ वहीं 98.28 लाख टन यूरिया का आयात किया गया। उन्होंने बताया कि यूरिया अभी 45 किलोग्राम की बोरी में किसानों को मुहैया कराया जाता है और अधिकतम खुदरा मूल्य 242 रुपये प्रति बोरी बैग है और इनमें नीम लेपन प्रभार एवं लागू होने वाले अन्य कर शामिल नहीं हैं।

मंत्री ने कहा कि प्रति बोरी यूरिया पर लगभग 1800 रुपये सब्सिडी दी जाती है।

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 5:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement