facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार गैर-बासमती चावल की कुछ किस्मों के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने पर कर रही विचार: खाद्य सचिव

Advertisement

सरकार ने घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर 20 जुलाई 2023 से प्रतिबंध लगा दिया था।

Last Updated- September 18, 2024 | 6:22 PM IST
Rice export

खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने बुधवार को कहा कि सरकार गैर-बासमती चावल की कुछ किस्मों के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने पर विचार कर रही है।

चोपड़ा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘इस पर (सफेद चावल पर निर्यात प्रतिबंध हटाने पर) सरकार अभी विचारा कर रही है। ये चीजें बदलती रहती हैं। हम आवश्यकता तथा उपलब्ध भंडारण के आधार पर उचित निर्णय लेंगे।’’

सरकार ने घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर 20 जुलाई 2023 से प्रतिबंध लगा दिया था।

सरकार ने उसना चावल पर 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क को अनिश्चित काल के लिए बढ़ा दिया है। सचिव ने कहा कि सरकारी गोदामों में चावल का पर्याप्त भंडार है और खुदरा कीमतें भी नियंत्रण में हैं।

Advertisement
First Published - September 18, 2024 | 6:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement