facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार दिसंबर, फरवरी में Sovereign Gold Bond की किश्त जारी करेगी

Advertisement

वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि 2023-24 श्रृंखला-3 इस महीने 18-22 दिसंबर को खुलेगी।

Last Updated- December 13, 2023 | 2:22 PM IST
Sovereign gold bond
Representative Image

सरकार इस महीने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) की एक किश्त जारी करेगी और फरवरी में एक अन्य किश्त जारी की जाएगी। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि 2023-24 श्रृंखला-3 इस महीने 18-22 दिसंबर को खुलेगी।

श्रृंखला-4 के लिए 12-16 फरवरी की तारीख तय है। श्रृंखला-एक 19-23 जून के बीच और श्रृंखला-दो 11-15 सितंबर के बीच खुली थी। बॉन्ड की बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, निर्दिष्ट डाकघरों और मान्य शेयर बाजारों बीएसई एवं एनएसई के जरिये की जाएगी।

परंपरागत सोने की मांग कम करने और घरेलू बचत के एक हिस्से के तौर पर गोल्ड बॉन्ड की बिक्री सबसे पहले नवंबर, 2015 में शुरू की गई थी। गोल्ड बॉन्ड की परिपक्वता अवधि आठ साल की होगी लेकिन पांच साल पूरा होने पर इससे निकलने का विकल्प होगा।

यह भी पढ़ें : स्टॉक और सोना दोनों में तेजी, क्या गोल्ड नया मल्टी-बैगर है?

इस योजना के तहत न्यूनतम एक ग्राम सोने में निवेश किया जा सकता है जबकि अधिकतम सीमा चार किलोग्राम तक की है।

Advertisement
First Published - December 9, 2023 | 9:02 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement