facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पेट्रोल में 11.60 फीसदी एथनॉल मिश्रण का सरकार का लक्ष्य हासिल, जमकर हुई गन्ने और अनाज से बने शीरे की सप्लाई

Advertisement

सरकार का लक्ष्य 2023-24 में पेट्रोल में 15 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण का है। इससे आपूर्ति वर्ष 2025 में पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।

Last Updated- March 12, 2024 | 10:17 PM IST
Preparation for increase in ethanol prices, sugar mills will get relief एथनॉल की कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी, चीनी मिलों को मिलेगी राहत

देश ने नवंबर से शुरू हुए एथनॉल के आपूर्ति वर्ष 2023-24 के पहले चार महीनों में इसके मिश्रण के 11.60 प्रतिशत के लक्ष्य को अखिल भारतीय स्तर पर हासिल कर लिया है। यह जानकारी निजी कंपनियों के आंकड़ों से मिली है।

नवंबर से फरवरी के दौरान गन्ने और अनाज से प्राप्त 1.8 अरब लीटर शीरे की आपूर्ति हुई थी। इसकी बदौलत पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण के लक्ष्य को हासिल किया गया। सरकार का लक्ष्य 2023-24 में पेट्रोल में 15 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण का है। इससे आपूर्ति वर्ष 2025 में पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।

आंकड़ों के मुताबिक चीनी मिलों और डिस्टेलरीज से नवंबर से फरवरी के दौरान करीब 57 प्रतिशत अनुबंधित एथनॉल की आपूर्ति हुई है। अनुबंध के तहत मुहैया कराई गई मात्रा में गन्ने बने शीरे की हिस्सेदारी करीब 74.5 प्रतिशत रही और यह अधिक रही है। हालांकि अनाज आधारित डिस्टेलरीज से करीब 42 प्रतिशत आपूर्ति हुई।

चीनी मिलों और अनाज आधारित डिस्टेलरीज ने संयुक्त रूप से एथनॉल आपूर्ति वर्ष 2023-24 में 5.4 अरब लीटर एथनॉल आपूर्ति की रुचि दिखाई है। इसमें से अनुबंध के तहत 2.98 अरब लीटर एथनॉल की आपूर्ति होगी और इस क्रम में अभी तक 1.8 अरब लीटर की आपूर्ति हो चुकी है।

Advertisement
First Published - March 12, 2024 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement