facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Groundnut Price: बाकी तिलहनों के उलट मूंगफली के भाव मजबूत, महीने भर में 200 रुपये बढ़े भाव

Advertisement
Last Updated- May 29, 2023 | 8:06 PM IST

ज्यादातर तिलहनों के दाम तेजी से गिर रहे हैं, लेकिन मूंगफली के भाव मजबूत बने हुए हैं। इसकी वजह मूंगफली की कम पैदावार के बीच निर्यात मांग बढ़ना है। मूंगफली की समर सीजन वाली फसल भी कमजोर हैं। ऐसे में आगे भी मूंगफली बहुत ज्यादा सस्ती होने की संभावना कम है।

पिछले साल से 20 फीसदी महंगी मूंगफली, महीने भर में 200 रुपये बढ़े भाव

पिछले साल इन दिनों पेराई गुणवत्ता वाली मूंगफली 6,500 रुपये बिक रही थी, जो इस साल बढ़कर 8,000 रुपये क्विंटल बिक रही है। साल भर में मूंगफली के दाम 20 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुके हैं। बीते एक माह के दौरान मूंगफली की कीमतों में 2.5 फीसदी इजाफा हुआ है। हालांकि समर सीजन वाली नई मूंगफली की आवक से सप्ताह भर में भाव 200 रुपये क्विंटल गिरे हैं।

रबी व समर सीजन में मूंगफली उत्पादन में गिरावट

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस रबी सीजन में 14.74 लाख टन मूंगफली का उत्पादन होने का अनुमान है, जो पिछले रबी सीजन के 17 लाख टन से कम है। जिंस विश्लेषक और एग्रीटेक कंपनी green agrevolution pvt ltd में रिसर्च हेड इंद्रजीत पॉल ने बताया कि पिछले साल समर सीजन में 8.60 लाख टन मूंगफली का उत्पादन हुआ था। इस साल बोआई कम होने से इसका उत्पादन घटकर 7.50 से 7.60 लाख टन रह सकता है। पॉल कहते हैं कि रबी सीजन में पहले से ही उत्पादन कम था। अब समर सीजन में भी पैदावार घटने से मूंगफली के भाव अन्य तिलहनों की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद मजबूत बने हुए हैं।

बढ़ रहा है मूंगफली का निर्यात

अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर ठक्कर ने बताया कि उत्पादन तो कम है ही, साथ ही गल्फ देशों और चीन को बड़े पैमाने पर भारत से मूंगफली निर्यात हो रही है। इसलिए इसके भाव अन्य तिलहनों की कीमतों में 30 फीसदी तक गिरावट के बावजूद मजबूत बने हुए हैं। सरसों, सोयाबीन व सूरजमुखी जैसे तेलों के दाम साल भर में 35 से 50 फीसदी गिर चुके हैं। जबकि मूंगफली तेल के दाम पिछले साल के बराबर 160 से 165 रुपये लीटर है।

एपीडा के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2020-21 की मार्च-फरवरी अवधि में 4.76 लाख टन मूंगफली का निर्यात हुआ था, जबकि वर्ष 2022-23 की इसी अवधि में 5.80 लाख टन मूंगफली निर्यात हो चुकी है। इस तरह मूंगफली निर्यात में करीब 22 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है।

Advertisement
First Published - May 29, 2023 | 8:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement