facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GVA: कृषि क्षेत्र की वृद्धि 4 साल के निचले स्तर पर पहुंचने का अनुमान, फसल कमजोर होने का दिखेगा असर

Advertisement

अनुमान से पता चलता है कि इस साल सभी प्रमुख खरीफ फसलों मूंग, उड़द, सोयाबीन और गन्ने का उत्पादन प्रभावित हो सकता है।

Last Updated- January 05, 2024 | 10:04 PM IST
Rabi Season Crop

वित्त वर्ष 2023-24 में कृषि, वानिकी और मत्स्य क्षेत्र के लिए स्थिर मूल्य पर भारत का सकल मूल्यवर्धन (जीवीए) घटकर 4 साल के निचले स्तर 1.8 प्रतिशत पर पहुंचने का अनुमान है। शुक्रवार को जारी जीडीपी के पहले अग्रिम अनुमान के मुताबिक खरीफ की फसल कमजोर होने और रबी की शुरुआती बोआई कमजोर रहने के कारण ऐसा होने की संभावना है।

बहरहाल कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि जीवीए के आंकड़ों में बदलाव हो सकता है क्योंकि शुरुआती अनुमान 5-6 महीनों के आंकड़ों के मुताबिक तैयार किए जाते हैं और अंतिम तस्वीर फरवरी में ही सामने आएगी।

बैंक ऑफ बड़ौदा में मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा, ‘यह निराशाजनक है, क्योंकि हम उम्मीद कर रहे थे कि वित्त वर्ष 24 में जीवीए करीब 3 से 3.5 प्रतिशत के बीच रहेगा।’

पहले अनुमान के मुताबिक असमान बारिश के कारण 2023-24 में करीब सभी खरीफ फसलों का उत्पादन कम रहा है, जबकि चना जैसी कुछ रबी फसलों की शुरुआती बोआई भी मिट्टी में नमी कम होने के कारण प्रभावित हुई है।

आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि मौजूदा भाव पर कृषि, बागवानी और मत्स्य क्षेत्र का जीवीए वित्त वर्ष 24 में 5.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है, जबकि वित्त वर्ष 23 में यह 12.1 प्रतिशत था। इससे वित्त वर्ष 22 में महंगाई का असर 3.7 प्रतिशत है, जो वित्त वर्ष 23 में 8.1 प्रतिशत था।

बहरहाल पहले अग्रिम अनुमान के मुताबिक खरीफ की सबसे बड़ी फसल चावल का उत्पादन 2023-24 में 3.79 प्रतिशत घटकर 1,063.1 लाख टन रह सकता है, जो 2022-23 के अंतिम अनुमान में 1,105.0 लाख टन था।

इतना ही नहीं, अनुमान से पता चलता है कि इस साल सभी प्रमुख खरीफ फसलों मूंग, उड़द, सोयाबीन और गन्ने का उत्पादन प्रभावित हो सकता है।

रबी की सबसे बड़ी दलहन फसल चने के रकबे में गिरावट के कारण रबी की फसलों का रकबा 5 जनवरी, 2024 तक पिछले साल से 1.24 प्रतिशत कम रहा है।

Advertisement
First Published - January 5, 2024 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement