facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लखनऊ की चिकनकारी से जुड़े कारीगरों, उद्यमियों व श्रमिकों की बेहतरी के लिए IIM Indore देगा सुझाव

Advertisement

चिकन उत्पादों को बेहतर बाजार दिलाने व उसकी मांग और चलन के मुताबिक इसकी डिजाइन व गुणवत्ता में सुधार को लेकर भी सुझाव दिए जाएंगे।

Last Updated- September 22, 2023 | 5:02 PM IST
lucknow chikankari

देश और दुनिया में मशहूर लखनऊ की चिकनकारी से जुड़े कारीगरों, उद्यमियों व श्रमिकों की बेहतरी के लिए भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) इंदौर आगे आया है।

आईआईएम इंदौर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिकन कारीगरों की आय बढ़ाने, पलायन रोकने, उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने व डिजाइन सहित गुणवत्ता में सुधार को लेकर अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट पेश करेगा व जरुरी सुझाव देगा। लखनऊ चिकन के लोकर अध्ययन कर रही टीम का नेतृत्व आईआईएम इंदौर के निदेशक हिमांशु राय स्वयं कर रहे हैं जबकि उनके साथ प्रोफेसर भवानी शंकर और नवीन कृष्ण राय शामिल हैं।

हाल ही में प्रदेश में एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत चयनित उत्पादों को बढ़ावा देने के अभियान के तहत लखनऊ की चिकनकारी को बढ़ावा देने संबंधी अध्ययन व रिपोर्ट तैयार करने के लिए जिला प्रशासन ने आईआईएम इंदौर के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद इन दिनों आईआईएम इंदौर के विशेषज्ञों की टीम लखनऊ में चिकन उद्यमियों से लेकर कारीगरों व बाजारों में जाकर बातचीत कर दिक्क़तों को समझने व अध्ययन का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें : Gold-Silver price today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, जानें 10 ग्राम गोल्ड का आज क्या है रेट

आईआईएम इंदौर के विशेषज्ञों की टीम में शामिल एक सदस्य ने बताया कि इसी साल के अंत तक लखनऊ की चिकनकारी पर रिपोर्ट तैयार हो जाएगी। उन्होंने बताया कि देखने में आया है कि कम आय के चलते बहुत से चिकन कारीगर अपना काम छोड़ देते हैं और दूसरे काम करने लगते हैं। इसके साथ ही चिकन उत्पादों को बेहतर बाजार दिलाने व उसकी मांग और चलन के मुताबिक इसकी डिजाइन व गुणवत्ता में सुधार को लेकर भी सुझाव दिए जाएंगे। उनका कहना है कि आईआईएम का खास ध्यान इस बात पर है कि कैसे चिकनकारी के काम में संलग्न कारीगरों की आय बढ़ाई जा सके। चिकनकारी के हालात को जानने और समस्याओं को समझने के लिए आईआईएम की टीम लखनऊ में न केवल उद्यमियों से मिल रही है बल्कि चिकन कारखानों में जाकर कारीगरों से बात कर रही है और बाजार का भी अध्ययन कर रही है।

लघु उद्यम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ की चिकनकारी को ओडीओपी में शामिल करते हुए इसके लिए बाजार उपलब्ध कराने, वित्त पोषण करने के साथ कारीगरों की बेहतरी के लिए काम शुरू किया है। इसी के तहत आईआईएम इंदौर जैसी प्रतिष्ठित व विशेषज्ञ संस्था का सहयोग लिया जा रहा है। चिकन उद्योग से जुड़े लोगों को आसानी से पूंजी मिल सके और उनके उत्पादों में सुधार हो सके, इसके लिए भी आईआईएम इंदौर के सुझाव लिए जा रहे हैं।

Advertisement
First Published - September 22, 2023 | 5:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement