facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जुलाई में पाम ऑयल और सोया तेल का आयात एक साल के हाई पर, त्योहारों से पहले खरीद में उछाल

Advertisement

एसईए ने एक बयान में कहा है कि सोया तेल का आयात 42 प्रतिशत बढ़कर 3,91,791 टन हो गया है, जो 13 महीने में सर्वाधिक है।

Last Updated- August 14, 2024 | 9:42 PM IST
जुलाई में पाम ऑयल और सोया तेल का आयात एक साल के हाई पर, त्योहारों से पहले खरीद में उछाल India's July palm imports surge, near one-year high on festive demand

पाम ऑयल और सोया तेल का आयात जुलाई महीने में बढ़कर एक साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। बुधवार को एक व्यापार संगठन ने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए कीमत में तेजी की संभावना के बीच रिफाइनरों ने खरीद बढ़ा दी है।

देश के सबसे बड़े वनस्पति तेल आयातक भारत की ओर से पाम ऑयल की खरीद बढ़ाए जाने से शीर्ष उत्पादकों इंडोनेशिया और मलेशिया में इसके भंडार में कमी आएगी और इससे बेंचमार्क फ्यूचर्स को समर्थन मिलेगा, जिसका कारोबार 7 महीनों के दौरान निचले स्तर पर हुआ है।

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) के अनुमान के मुताबिक जुलाई में भारत का पाम ऑयल आयात इसके पहले महीने की तुलना में 37 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 11 लाख टन हो गया है, जो अगस्त 2023 से अब तक का उच्च स्तर है।

एसईए ने एक बयान में कहा है कि सोया तेल का आयात 42 प्रतिशत बढ़कर 3,91,791 टन हो गया है, जो 13 महीने में सर्वाधिक है। वहीं सूरजमुखी तेल का आयात 21.3 प्रतिशत गिरकर 3,66,541 टन रह गया है। जुलाई में वनस्पति तेल का कुल आयात 22.2 प्रतिशत बढ़कर 19 लाख टन हो गया है, जो दूसरा सर्वाधिक रिकॉर्ड आयात है।

Advertisement
First Published - August 14, 2024 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement