facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ वर्चुअल बैठक में राज्यों ने केंद्र से अधिक यूरिया की मांग की

Advertisement

वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों से भंडारण और काला बाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Last Updated- August 14, 2025 | 10:07 PM IST
Urea

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ वर्चुअल बैठक में कई राज्यों ने अधिक अतिरिक्त यूरिया के लिए आवाज उठाई। इस पर चौहान ने बताया कि इस सत्र में राज्यों की मांग से अधिक उर्वरक का वितरण किया गया है। उन्होंने राज्यों से भंडारण और काला बाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

उन्होंने राज्यों से आगामी रबी बोआई सत्र के लिए उर्वरक की मांग के सटीक मैप बनाने का अनुरोध किया।  चौहान ने बताया, ‘यूरिया की मांग बढ़ने के दो प्रमुख कारक हो सकते हैं : अच्छी बारिश के कारण चावल, मक्का और अन्य फसलों की बोआई में वृद्धि होना; दूसरा गैर कृषि के लिए यूरिया का इस्तेमाल होना।’

उन्होंने बताया कि कृषि जरूरतों की वास्तविक मांग स्थिति में यूरिया की निश्चित रूप से आपूर्ति की जाएगी- मंत्रालय इस पर तेजी से कार्य कर रहा है। बेजा इस्तेमाल होना गंभीर मामला होगा और ऐसा करना कड़ी कार्रवाई को आमंत्रित करना होगा।

Advertisement
First Published - August 14, 2025 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement