facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rabi Season 2022: गेहूं की बोआई अबतक 25 प्रतिशत बढ़ी

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 6:45 PM IST
Rabi Season

चालू रबी सत्र (Rabi Season 2022) में गेहूं बोआई का रकबा अबतक 25 प्रतिशत बढ़कर 255.76 लाख हेक्टेयर हो गया है। रबी (सर्दियों में बोई जाने वाली) सत्र की प्रमुख फसल गेहूं का रकबा पिछले साल इसी अवधि में 203.91 लाख हेक्टेयर था। रबी फसलों (Rabi crops) की बोआई अक्टूबर से शुरू होती है।

उत्तर प्रदेश (20.09 लाख हेक्टेयर), मध्य प्रदेश (13.48 लाख हेक्टेयर), राजस्थान (5.32 लाख हेक्टेयर), गुजरात (2.61 लाख हेक्टेयर), महाराष्ट्र (2.43 लाख हेक्टेयर), बिहार (2.24 लाख हेक्टेयर), पंजाब (1.32 लाख हेक्टेयर) और हरियाणा (1.28 लाख हेक्टेयर) में रबी की बोआई अधिक रही है।

गेहूं के बोआई क्षेत्र में वृद्धि देश के लिए अच्छा संकेत है क्योंकि फसल वर्ष 2021-22 (जुलाई-जून) में घरेलू उत्पादन पिछले वर्ष के मुकाबले घटकर 10 करोड़ 68.4 लाख टन रह गया था।

इस साल मई में सरकार ने घरेलू आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को नियंत्रित करने के लिए गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। घरेलू उत्पादन में गिरावट और निजी कारोबारियों द्वारा आक्रामक खरीद के कारण सरकारी स्वामित्व वाली भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा गेहूं की खरीद विपणन वर्ष 2022-23 में पहले के 434.44 लाख टन से घटकर 187.92 लाख टन रह गई थी।

धान का रकबा

नौ दिसंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक, धान का रकबा 10.42 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 11.86 लाख हेक्टेयर हो गया है। अभी तक पहले के 123.77 लाख हेक्टेयर के मुकाबले दलहन की बोआई 127.07 लाख हेक्टेयर में की जा चुकी है। चने का रकबा 87.28 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 89.42 लाख हेक्टेयर हो गया है।

मोटे अनाज का रकबा पिछले साल के 32.05 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 36.39 लाख हेक्टेयर हो गया है।

तिलहन का रकबा

गैर-खाद्यान्न श्रेणी में तिलहन का रकबा 87.65 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 95.19 लाख हेक्टेयर हो गया है। रबी सत्र की प्रमुख तिलहन फसल सरसों 80.78 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 87.95 लाख हेक्टेयर हो गई है।

भारत अपनी खाद्य तेलों की जरूरत का करीब 60 प्रतिशत आयात करता है। इसलिए सरसों के रकबे में बढ़ोतरी से सरसों तेल के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

रबी फसलों के तहत कुल बोआई क्षेत्र पिछले वर्ष की इसी अवधि के 457.80 लाख हेक्टेयर से अबतक बढ़कर 526.27 लाख हेक्टेयर हो गया है।

Advertisement
First Published - December 9, 2022 | 5:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement