facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

किसानों के हित में सरकार महाराष्ट्र, मप्र में 2,410 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद रही है प्याज: Piyush Goyal

Advertisement

पीयूष गोयल ने पत्रकारों से कहा कि प्याज पर निर्यात शुल्क लगाने के साथ ही सरकार ने ‘बफर स्टॉक’ के लिए किसानों से अतिरिक्त दो लाख टन प्याज खरीदने का फैसला किया।

Last Updated- August 22, 2023 | 2:40 PM IST
onion Export

Onion Price Hike: उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को आरोप लगाया कि कुछ ‘‘राजनीतिक विरोधी’’ प्याज पर लगाए गए निर्यात शुल्क को लेकर ‘‘गलत तस्वीर’’ पेश कर रहे हैं।

उन्होंने किसानों से चिंता न करने का आग्रह करते हुए कहा कि सरकार ने ‘बफर स्टॉक’ के लिए 2,410 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्याज की खरीद फिर शुरू कर दी है। सरकार ने कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच घरेलू उपलब्धता बढ़ाने के लिए 19 अगस्त को प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाया था। यह निर्यात शुल्क 31 दिसंबर 2023 तक प्याज पर जारी रहेगा। इसके साथ ही केंद्र ने किसानों से दो लाख टन अतिरिक्त प्याज खरीदने का भी फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ‘बफर स्टॉक’ का आकार बढ़ाएगी और जरूरत पड़ने पर किसानों से अधिक खरीद करेगी। वाणिज्य व उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने पत्रकारों से कहा कि प्याज पर निर्यात शुल्क लगाने के साथ ही सरकार ने ‘बफर स्टॉक’ के लिए किसानों से अतिरिक्त दो लाख टन प्याज खरीदने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह एक ‘‘ऐतिहासिक दर’’ है और किसानों को आम तौर पर निर्यात से मिलने वाले औसत 1,800-1,900 रुपये प्रति क्विंटल से काफी अधिक है। गोयल ने कहा, ‘‘ कुछ राजनीतिक विरोधी (निर्यात पर अंकुश के बारे में) गलत तस्वीर पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं प्याज का उत्पादन करने वाले राज्यों के सभी किसानों से आग्रह करूंगा कि वे चिंता न करें और घबराहट में बिक्री न करें। एनसीसीएफ और एनएएफईडी को किसानों से प्याज खरीदने का निर्देश दिया गया है।’’

यह भी पढ़ें : Onion price: उपभोक्ताओं के आंसू निकालने लगा प्याज, तो सरकार ने रियायती दर पर शुरू की बिक्री

सहकारी समितियां नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनसीसीएफ) और नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (नेफेड) महाराष्ट्र तथा मध्य प्रदेश में प्याज खरीद कर रही हैं।

मंत्री ने कहा, ‘‘ उपभोक्ता और किसान दोनों हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। सरकार किसानों और उपभोक्ताओं दोनों के हित में फैसले कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्री के साथ लगातार संपर्क में है।

संवाददाता सम्मेलन में ही मौजूद महाराष्ट्र के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे ने कहा, ‘‘ निर्यात शुल्क लगाए जाने के बावजूद किसानों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्हें अपनी उपज का बेहतर दाम मिलेगा और साथ ही उपभोक्ताओं को उचित दरों पर प्याज मिलेगा।’’

इस वित्त वर्ष में एक अप्रैल से चार अगस्त के बीच देश से 9.75 लाख टन प्याज का निर्यात किया गया। मूल्य के लिहाज से शीर्ष तीन आयातक देश बांग्लादेश, मलेशिया और संयुक्त अरब अमीरात हैं। संवाददाता सम्मेलन में उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह, अतिरिक्त सचिव निधि खरे, एनसीसीएफ और नेफेड के अधिकारी भी मौजूद थे।

Advertisement
First Published - August 22, 2023 | 2:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement