facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत ने इस्पात, एल्युमीनियम पर डब्ल्यूटीओ में जवाबी शुल्क के प्रस्ताव में किया संशोधन

Advertisement

अमेरिका ने पहली बार 12 मार्च को एल्युमीनियम, इस्पात और उससे तैयार वस्तुओं के आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाया था। फिर, तीन जून को शुल्क को बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया।

Last Updated- July 10, 2025 | 11:04 PM IST
WTO

भारत ने इस्पात और एल्युमीनियम पर अमेरिकी शुल्क को लेकर विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के मानदंडों के तहत अमेरिका के खिलाफ जवाबी शुल्क लगाने के अपने प्रस्ताव को संशोधित किया है। अमेरिकी सरकार के शुल्क में और वृद्धि के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।  अमेरिका ने पहली बार 12 मार्च को एल्युमीनियम, इस्पात और उससे तैयार वस्तुओं के आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाया था। फिर, तीन जून को शुल्क को बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया। विश्व व्यापार संगठन ने बुधवार को कहा, ‘वस्तु व्यापार परिषद और रक्षोपाय समिति को 12 मई को दी गई अपनी पूर्व अधिसूचना के साथ, भारत उत्पादों और शुल्क दरों को समायोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। यह अनुरोध अमेरिका के शुल्क दर को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने के जवाब में किया गया है।’

यह पत्र भारत के अनुरोध पर डब्ल्यूटीओ के सदस्य देशों को दिया गया है। इसमें कहा गया, ‘रक्षोपाय उपायों से भारत में उत्पादित संबंधित उत्पादों का अमेरिका में 7.6 अरब डॉलर का आयात प्रभावित होगा। इस पर शुल्क संग्रह 3.82 अरब डॉलर होगा।’ इसको ध्यान में रखते हुए, भारत के प्रस्तावित रियायतों के निलंबन के परिणामस्वरूप अमेरिका में उत्पादित वस्तुओं पर भी उतनी ही राशि का शुल्क वसूला जाएगा। इससे पहले, 12 मई के पत्र में, शुल्क संग्रह का आंकड़ा 1.91 अरब डॉलर बताया गया था। डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन ने 2018 में कुछ इस्पात वस्तुओं पर 25 प्रतिशत और एल्युमीनियम उत्पादों पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाया था। जवाबी कार्रवाई में, भारत ने 28 अमेरिकी उत्पादों पर  शुल्क लगाया था। 

Advertisement
First Published - July 10, 2025 | 10:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement