facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Demand: भारत में सोने की खरीदी घटी, शादी-ब्याह का दौर थमा और ऊंची कीमतों से खरीदार दूर; चीन में भी घटी चमक

Advertisement

शुक्रवार को सोने की कीमतें करीब ₹94,900 प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रही थीं। जबकि इसी महीने की शुरुआत में यह एक महीने के निचले स्तर ₹90,890 तक पहुंच गई थी।

Last Updated- May 30, 2025 | 3:35 PM IST
Gold Price

Gold Demand: भारत में फिजिकल सोने की मांग इस हफ्ते कमजोर रही। घरेलू स्तर पर इस कमजोरी की दो वजहें रही। पहला, सोने की कीमतों में बढ़ोतरी और दूसरा शादियों का सीजन (wedding season) समाप्त होने से खरीदारों की रुचि में आई गिरावट। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने का सबसे ज्यादा उपभोग करने वाल देश चीन में प्रीमियम भी फिसल गया। इस सप्ताह भारतीय डीलर आधिकारिक घरेलू कीमतों (जिसमें 6% आयात शुल्क और 3% बिक्री कर शामिल है) पर प्रति औंस तकरीबन 31 डॉलर की छूट दे रहे थे, जो पिछले हफ्ते की 49 डॉलर तक की छूट से कम है।

मांग घटी, ज्वैलर्स ने नई खरीद से बनाई दूरी

एक निजी बैंक से जुड़े मुंबई के एक बुलियन डीलर ने कहा, “वेडिंग सीजन अब खत्म हो रहा है और मॉनसून भी शुरू हो गया है, इसलिए ज्वैलर्स को मौसमी तौर पर मांग में गिरावट की उम्मीद है। इसी वजह से वे अभी नए खरीदारों से दूर हैं।”

शुक्रवार को सोने की कीमतें करीब ₹94,900 प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रही थीं। जबकि इसी महीने की शुरुआत में यह एक महीने के निचले स्तर ₹90,890 तक पहुंच गई थी।

Also read: अब ज्वेलरी नहीं, गोल्ड ETF है असली इनवेस्टमेंट! सिर्फ 3 महीने में 170% की छलांग, क्या कहती है मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट

चीन में सोने की मांग सुस्त, प्रीमियम घटा

चीन में इस हफ्ते बुलियन की ट्रेडिंग ग्लोबल बेंचमार्क स्पॉट प्राइस के मुकाबले या तो समान स्तर पर या अधिकतम 15 डॉलर प्रति औंस के प्रीमियम पर हुई, जबकि पिछले हफ्ते यह प्रीमियम 16 से 30 डॉलर के बीच था।

एक स्वतंत्र विश्लेषक रॉस नॉर्मन ने कहा, “शंघाई गोल्ड एक्सचेंज से निकासी इस साल के सबसे निचले स्तर तक आ गई है, जबकि पिछले कुछ हफ्तों में सोने का आयात असाधारण रूप से ज्यादा रहा है। इससे संकेत मिलता है कि फिलहाल चीनी घरेलू बाजार में स्टॉक अधिक हो गया है।”

हांगकांग जनगणना और सांख्यिकी विभाग के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में हांगकांग के जरिए चीन का कुल सोने का आयात मासिक आधार पर लगभग तीन गुना बढ़ गया और यह पिछले एक साल से ज्यादा समय में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया।

Also read: FD को पीछे छोड़ रहा ये Banking & PSU डेट फंड, 1 साल में मिला 9.75% रिटर्न, SIP से बना ₹19.58 लाख का फंड

शंघाई फ्यूचर्स एक्सचेंज पर बना है बुलिश मूड

इनप्रोव्ड में प्रेशियस मेटल्स ट्रेडर ह्यूगो पास्कल ने कहा, “SHFE (शंघाई फ्यूचर्स एक्सचेंज) पर ट्रेडिंग वॉल्यूम कम होने के बावजूद सोने पर बुलिश दांव हावी बने हुए हैं।” हांगकांग में सोना 0.30 डॉलर से 1.30 डॉलर प्रति औंस के प्रीमियम पर बेचा गया, जबकि सिंगापुर में इसकी ट्रेडिंग ग्लोबल प्राइस के बराबर से लेकर 2.50 डॉलर तक के प्रीमियम पर हुई। जापान में सोना 0.50 डॉलर के प्रीमियम पर बेचा गया।

Advertisement
First Published - May 30, 2025 | 3:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement