facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत विश्व की एकमात्र बड़ी अर्थव्यवस्था है जहां पेट्रोल, डीजल के दाम घटे; सरकार ने किया दावा

Advertisement

गोपी ने बताया कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर नवंबर 2021 और मई 2022 में केंद्रीय उत्पाद शुल्क में क्रमश: 13 रुपये प्रति लीटर और 16 रुपये प्रति लीटर की कमी की थी।

Last Updated- July 22, 2024 | 5:32 PM IST
Petrol Diesel Excise Duty
Representative Image

सरकार ने सोमवार को दावा किया कि भारत विश्व की एकमात्र बड़ी अर्थव्यवस्था है जहां हाल के वर्षों में पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह भी बताया कि भारत कच्चे तेल की अपनी जरूरत का 85 फीसदी से अधिक भाग आयात करता है।

उन्होंने बताया कि कच्चे तेल के मूल्य में वर्ष 2019 की तुलना में दोगुना से अधिक की वृद्धि हुई है और दाम अस्थिर बने हुए हैं। गोपी ने कहा कि भारत विश्व की एकमात्र बड़ी अर्थव्यवस्था है जहां हाल के वर्षों में पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने आम लोगों को उच्च अंतरराष्ट्रीय मूल्यों के प्रभाव से बचाने के लिए कई कदम उठाए हैं जिनमें पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात पर अप्रत्याशित कर, घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सार्वभौमिक सेवा दायित्व के प्रावधानों को लागू करना और पेट्रोल में इथेनॉल का मिश्रण बढ़ाना आदि शामिल हैं।

गोपी ने बताया कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर नवंबर 2021 और मई 2022 में केंद्रीय उत्पाद शुल्क में क्रमश: 13 रुपये प्रति लीटर और 16 रुपये प्रति लीटर की कमी की थी। उन्होंने कहा, ‘‘इसका लाभ पूरी तरह से उपभोक्ताओं को दिया गया था।’’ उन्होंने कहा कि कुछ राज्य सरकारों ने भी नागरिकों को राहत देने के लिए राज्य वैट दरें घटाई हैं।

Advertisement
First Published - July 22, 2024 | 5:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement