facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचेगा गेहूं उत्पादन, सरकार का बड़ा अनुमान

Advertisement

सरकार के अनुसार 2025-26 में गेहूं उत्पादन बढ़कर 12.06 करोड़ टन रहने का अनुमान।

Last Updated- May 28, 2026 | 8:50 AM IST
Wheat Procurement
Representational Image

देश में बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण हुए नुकसान के बावजूद फसल सत्र 2025-26 के दौरान गेहूं का उत्पादन 2.29 प्रतिशत बढ़कर 12.06 करोड़ टन रहने का अनुमान है। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। यह अनुमान कृषि मंत्रालय के 2025-26 के मानसून की शुरुआत में लगाए गए 12.02 करोड़ टन उत्पादन के अनुमान के अनुरूप है। यह फसल सत्र 2024-25 में दर्ज 11.79 करोड़ टन गेहूं उत्पादन से अधिक है।

कृषि मंत्रालय ने जुलाई 2025- जून 2026 सत्र के लिए प्रमुख कृषि फसलों का तीसरा अनुमान जारी करते हुए कहा, ‘गेहूं का उत्पादन 12.06 करोड़ टन होने का अनुमान है, जो एक साल पहले की तुलना में 27.12 लाख टन अधिक है।’
मंत्रालय ने हमेशा यह कहा है कि बेमौसम बारिश और ओले के कारण कुछ स्थानों पर हुए नुकसान के बावजूद देश का गेहूं उत्पादन स्थिर और मजबूत बना रहेगा।

कुछ सप्ताह पहले सरकार ने इस सीजन में किसानों से 345 लाख टन गेहूं खरीदने का फैसला किया था, जो इसके पहले के 300 लाख टन लक्ष्य की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है।  शुरुआती सुस्ती के बाद अब तक कुल खरीद 340 लाख टन रहा है।  बहरहाल निजी अनुमानों के मुताबिक 2025-26 में गेहूं का उत्पादन करीब 11.06 करोड़  टन रहेगा, जो पहले के 10.96 करोड़ टन उत्पादन के अनुमान से थोड़ा अधिक है।

2025-26 में कुल खाद्यान्न उत्पाद नबढ़कर 37.66 करोड़ टन रहने का अनुमान है, जो इसके पिछले साल के दौरान 35.77 करोड़ टन था। कृषि मंत्री शिवराज चौरान ने फसल के बंपर उत्पादन का स्वागत करते हुए कहा कि उत्पादन में बढ़ोतरी सरकार की कृषि नीतियों के सकारात्मक असर के कारण हुआ है।

Advertisement
First Published - May 28, 2026 | 8:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement