facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India Oilmeal export: भारतीय खली की निर्यात मांग सुस्त

Advertisement

India Oilmeal export: चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीने में कुल खली निर्यात 17 फीसदी घटा। हालांकि इस दौरान सोया खली के निर्यात में इजाफा हुआ है।

Last Updated- June 18, 2024 | 1:15 PM IST
oilmeal export
Representative Image

India’s Oilmeal export: देश से इस साल खली का निर्यात में सुस्ती देखी जा रही है। वर्ष 2024—25 के पहले दो महीने में खली निर्यात में गिरावट दर्ज की गई है। मई महीने में भी खली निर्यात घटा है। पिछले वित्त वर्ष देश से खली का रिकॉर्ड निर्यात हुआ था। खली का कुल निर्यात भले घटा हो। लेकिन सोया खली के निर्यात में इजाफा हुआ है।

वर्ष 2024-25 में कितना हुआ खली का निर्यात?
चालू वित्त वर्ष में भारतीय खली की निर्यात मांग में सुस्ती देखी जा रही है। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEA) के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024-25 के पहले दो महीने यानी अप्रैल—मई अवधि में देश से 7.67 लाख टन खली का निर्यात हुआ, जो वर्ष 2023-24 की समान अवधि में निर्यात हुई 9.30 लाख टन खली से 17 फीसदी कम है। मई महीने के दौरान खली के निर्यात में 31 फीसदी की बडी गिरावट दर्ज की गई। मई में 3.02 लाख टल खली का निर्यात हुआ, पिछले साल मई में यह आंकड़ा 4.36 लाख टन था। अप्रैल में सालाना आधार पर खली निर्यात 6 फीसदी घटा था।

खली निर्यात घटने की क्या है वजह?
भारतीय खली निर्यात में कमी की वजह सरसों और अरंडी खली की निर्यात मांग सुस्त पडना है। साथ ही पिछले साल जुलाई से डी-ऑयल्ड राइस ब्रान ( De-oiled Rice Bran ) के निर्यात पर रोक लगने का असर भी खली निर्यात में कमी के रूप में दिख रहा है। वर्ष 2024—25 के पहले दो महीने में इसका बिल्कुल भी निर्यात नहीं हुआ, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में करीब 80 हजार टन डी-ऑयल्ड राइस ब्रान का निर्यात हुआ था।चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीने में सरसों खली का निर्यात करीब 24 फीसदी घटकर 3.64 लाख टन रह गया, जबकि अरंडी खली के निर्यात में इस दौरान करीब 22 फीसदी गिरावट आई और इस अवधि में 57,387 टन अरंडी खली निर्यात हुई। इस वित्त वर्ष भारतीय खली के दो प्रमुख खरीदार वियतनाम और थाईलैंड ने काफी कम खरीद की है। वियतनाम ने पिछले वित्त वर्ष अप्रैल—मई में खरीदी 1.42 लाख टन खली की तुलना में इस साल महज 32,699 टन, जबकि इस दौरान थाईलैंड ने 1.52 लाख टन की तुलना में महज 57,390 टन खली ही खरीदी।

सोया खली के निर्यात में दिख रहा दम
खली के कुल निर्यात में भले ही कमी देखने को मिल रही हो। लेकिन सोया खली की विदेशों में मांग मजबूत है। वर्ष 2024—25 की अप्रैल—मई अवधि में 3.44 लाख टन सोया खली का निर्यात हुआ। पिछली समान अवधि में 2.91 लाख टन सोया खली का निर्यात हुआ था। इस तरह चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीने के दौरान सोया खली के निर्यात में करीब 18 फीसदी इजाफा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष रिकॉर्ड 21.33 लाख टन सोया खली का निर्यात हुआ था।

Advertisement
First Published - June 18, 2024 | 1:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement