facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत करेगा 1.8 करोड़ टन चावल निर्यात, प्रतिबंधों के बावजूद ग्लोबल मार्केट में बनी रहेगी प्रमुख भूमिका: USDA

Advertisement

वैश्विक फसल का रिकॉर्ड उत्पादन मुख्य रूप से भारत, चीन, बांग्लादेश और इंडोनेशिया में उत्पादन बढ़ने की वजह से हो रहा है।

Last Updated- May 14, 2024 | 8:42 AM IST
Rice export

प्रतिबंधों के बावजूद चावल के वैश्विक बाजार में भारत प्रमुख भूमिका में बना रहेगा। अमेरिका के कृषि विभाग (यूएसडीए) के हाल के अनुमान में कहा गया है कि 2024-25 में भारत करीब 1.8 करोड़ टन चावल का निर्यात करेगा, जबकि 2023-24 में करीब 2 करोड़ टन चावल का निर्यात हुआ था।

इसमें कहा गया है कि वैश्विक व्यापार में भारत के चावल निर्यात का अहम हिस्सा होगा, लेकिन यह भारत द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 में किए गए रिकॉर्ड 2.2 करोड़ टन की तुलना में बहुत कम रहेगा।

चावल के वैश्विक बाजारों के बारे में यूएसडीए ने कहा है कि 2024-25 में आपूर्ति, व्यापार, खपत और अंतिम स्टॉक में बढ़ोतरी होगी। 52.76 करोड़ चन के रिकॉर्ड उत्पादन के आंकड़ों के साथ आपूर्ति साल दर साल बढ़ रही है।

वैश्विक फसल का रिकॉर्ड उत्पादन मुख्य रूप से भारत, चीन, बांग्लादेश और इंडोनेशिया में उत्पादन बढ़ने की वजह से हो रहा है।

वैश्विक खपत रिकॉर्ड 52.64 करोड़ टन रहने का अनुमान लगाया गया है, जिसमें सबसे ज्यादा चावल भारत, फिलीपींस, इंडोनेशिया और बांग्लादेश में खाया जाता है।

Advertisement
First Published - May 12, 2024 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement