facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

EU से भारत सिर्फ 50,000 टन सेब का आयात करेगा, किसानों की आय बनी रहेगी सुरक्षित

Advertisement

भारत में वर्तमान में सेब के आयात पर करीब 50 फीसदी शुल्क लगता है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, 2024 में भारत ने करीब 5,00,000 टन सेब का आयात किया था

Last Updated- January 28, 2026 | 9:58 PM IST
Apple

केंद्र सरकार ने बुधवार को यूरोपीय संघ से सेब आयात में वृद्धि की आशंकाओं को कम करने की कोशिश की। एक दिन पहले मंगलवार को भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की घोषणा की गई थी। सरकारी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यूरोपीय संघ से केवल 50,000 टन सेब ही आएंगे। इन पर 20 फीसदी शुल्क लगेगा और इनका न्यूनतम आयात मूल्य (एमआईपी) 80 रुपये प्रति किलोग्राम होगा।

सरकार ने स्पष्ट किया कि इसका मतलब यह है कि यूरोपीय संघ से आने वाले सेबों पर 96 रुपये प्रति किलोग्राम का न्यूनतम प्रभावी मूल्य लगेगा, जिससे घरेलू मूल्य स्थिरता बनी रहेगी और किसानों की आय सुरक्षित रहेगी।

यह मात्रा अगले 10 वर्षों में बढ़कर सालाना 1,00,000 टन हो जाएगी। भारत में वर्तमान में सेब के आयात पर करीब 50 फीसदी शुल्क लगता है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, 2024 में भारत ने करीब 5,00,000 टन सेब का आयात किया था।

इसमें से करीब 26 फीसदी यानी 1,33,447 टन ईरान से आता है जबकि 23 फीसदी यानी करीब 1,16,680 टन ​तुर्किए से और 42,716 टन यानी 8.2 फीसदी अफगानिस्तान से आता है। यूरोपीय संघ का योगदान करीब 56,717 टन यानी 11.3 फीसदी है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब इस कोटे पर शुल्क कम लगेगा। भारत में वर्तमान में आयातित सेबों पर 50 फीसदी शुल्क लगता है।

मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के तहत यूरोपीय संघ और न्यूजीलैंड से सस्ते सेबों की बाढ़ की संभावना के खिलाफ कुछ दिन पहले देश के प्रमुख सेब उत्पादक क्षेत्रों में से एक हिमाचल प्रदेश में हजारों सेब उत्पादकों ने राज्य विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया था।

Advertisement
First Published - January 28, 2026 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement