facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

J&K के किसानों को बड़ी राहत! अब रेलवे कश्मीर से सीधे दिल्ली पार्सल वैन से पहुंचाएगा सेब, ‍13 सितंबर से सेवा शुरू

Advertisement

भारतीय रेलवे ने कश्मीर से दिल्ली तक पार्सल वैन शुरू कर किसानों और कारोबारियों को राहत देने का फैसला लिया है, जिससे ताजे सेब समय पर बाजार पहुंचेंगे और खराबी से बचेंगे

Last Updated- September 11, 2025 | 3:45 PM IST
Indian Railways
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय रेलवे ने सेब किसानों को बड़ी राहत देने का फैसला लिया है। रेलवे सेब किसानों को कश्मीर से दिल्ली सेब पहुंचाने की सुविधा देने जा रहा है। इसके लिए रेलवे से पार्सल वैन उपलब्ध कराए हैं। जिससे सेब न सिर्फ जल्दी दिल्ली पहुंच सकेगा, बल्कि हाइवे बंद होने या जाम के दौरान सेब के खराब होने की समस्या भी दूर होगी और उपभोक्ताओं को भी ताजा सेब मिल सकेगा। दिल्ली कश्मीरी सेब के लिए सबसे बड़ा बाजार है और यहां लाखों टन सेब कश्मीर से आता है और फिर यहां से देश के दूसरे शहरों में इसकी आपूर्ति होती है।

रेलवे अभी कितना सेब दिल्ली पहुंचा रहा है?

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सेब सीजन शुरू होते ही भारतीय रेलवे 13 सितंबर से बड़गाम और आदर्श नगर के बीच रोजाना चलने वाली एक पार्सल ट्रेन शुरू कर रहा है। भारतीय रेलवे ने सेबों के परिवहन के लिए दो पार्सल वैन उपलब्ध कराए हैं। इन पार्सल वैन में आज माल लादा जाएगा और प्रत्येक वैन में 23 टन सेब होंगे। सेब ढुलाई की और मांग मिलने पर रेलवे अतिरिक्त पार्सल वैन उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक और जम्मू संभाग के मंडल रेल प्रबंधक राज्य के अधिकारियों, बागवानी विभाग, फल उत्पादक संघों और व्यापारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

Also Read: रेलवे ने यात्रियों के लिए लॉन्च किया राउंड ट्रिप पैकेज, रिटर्न टिकट पर मिलेगी 20% छूट, त्योहारों पर सफर होगा सस्ता

किसान और कारोबारी बुक कर सकेंगे ऑनलाइन पार्सल वैन

रेल मंत्रालय ने अपने बयान में कहा बड़गाम और आदर्श नगर के बीच रोजाना चलने वाली पार्सल ट्रेन व्यक्तिगत व्यापारियों और फल उत्पादकों को पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन एक पार्सल वैन बुक करने की सुविधा प्रदान करेगी। 8 पार्सल वैन वाली इस ट्रेन के लिए अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है। यह पार्सल वैन ट्रेन बड़गाम रेलवे स्टेशन से सुबह 6:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5 बजे आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी, जो दिल्ली के बाजार में सेबों की सुबह-सुबह पहुंच के लिए बहुत ही उपयुक्त समय है।

सेब कारोबार को मिलेगी ताकत

कश्मीर देश में सेब का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है और यहां का सेब अपनी गुणवत्ता और स्वाद के लिए जाना जाता है। बारिश, बर्फबारी, भूस्खलन की वजह से कई बार जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 बंद हो जाता है। जिससे सड़क मार्ग होने से सेब समेत अन्य फलों की ढुलाई प्रभावित होती है। ऐसे में सेब समय पर दिल्ली नहीं पहुंच पाता है। साथ ही इसके खराब होने का खतरा भी रहता है। ऐसे में रेलवे से होने वाली ढुलाई का सेब किसानों और कारोबारियों को सीधा लाभ होगा।

Advertisement
First Published - September 11, 2025 | 3:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement