facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indian Rupee: डॉलर के मुकाबले रुपया 0.2% गिरा, माह के अंत की डॉलर मांग और कश्मीर तनाव का असर

Advertisement

रुपया 85.45 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, सरकारी बांड यील्ड में भी वृद्धि, पाकिस्तान से बढ़ते तनाव का असर

Last Updated- April 25, 2025 | 10:36 PM IST
Indian Rupee

डॉलर के मुकाबले रुपया 0.2 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। डीलरों के मुताबिक माह के आखिर की डॉलरों की मांग के कारण अस्थिर कारोबार की वजह से ऐसा हुआ है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते दबाव का भी रुपये पर असर पड़ा है।

शुक्रवार को रुपया 85.45 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि इसके पहले 85.27 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। दिन के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होकर 85.67 तक गया।

एक सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, ‘रुपया एक अंतर के साथ खुला, लेकिन करीब 85 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर प्रतिरोध था।’ उन्होंने कहा, ‘माह के आखिर की डॉलर की मांग थी और कश्मीर में जो हो रहा है, उसे लेकर भी सावधानी बरती गई।’

चालू कैलेंडर वर्ष में रुपया अब तक 0.19 प्रतिशत मजबूत हुआ है। अप्रैल में अब तक रुपये में 0.2 प्रतिशत मजबूती आई है। डीलरों ने कहा कि वहीं दूसरी तरफ 10 साल के बेंचमार्क सरकारी बॉन्ड की यील्ड 5 आधार अंक बढ़ी क्योंकि डीलरों ने सप्ताहांत के पहले अपनी स्थिति हल्की की। विदेशी बैंकों और प्राथमिक डीलरों ने मुनाफा कमाने के लिए बॉन्ड की बिक्री की, जिससे यील्ड और बढ़ी। शुक्रवार को बेंचमार्क यील्ड 6.36 प्रतिशत पर बंद हुई, जबकि पहले 6.32 प्रतिशत पर बंद हुई थी। कुछ डीलरों ने कहा कि बॉन्ड बाजार भी सावधानी बरत रहा है क्योंकि कश्मीर में तनाव बढ़ रहा है।

एक प्राथमिक डीलरशिप से जुड़े डीलर ने कहा, ‘कुछ मुनाफावसूली हुई है। विदेशी बैंक और पीडी बिकवाली कर रहे थे और सरकारी बैंक खरीद रहे थे। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के कारण भी लोग सप्ताहांत के पहले अपनी पोजिशन हल्की कर रहे थे।’

Advertisement
First Published - April 25, 2025 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement