facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कच्चे तेल का आयात बिल स्थिर, कीमतों में नरमी से भारत को राहत

Advertisement

भारत ने इस महीने के दौरान  211 लाख टन कच्चे तेल का आयात किया, जो पिछले साल की समान अवधि में आयात किए गए 189 लाख टन की तुलना में काफी अधिक है।

Last Updated- December 19, 2025 | 9:29 AM IST
crude oil
Representational Image

नवंबर महीने में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में कच्चे तेल आयात की मात्रा में 11 प्रतिशत बढ़ी ही, जबकि आयात बिल यथावत रहा है।
पेट्रोलियम प्लानिंग ऐंड एनालिसिस सेल (पीपीएसी) के आंकड़ों से पता चलता है कि नवंबर में देश का तेल आयात बिल 9.9 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले की तुलना में अपरिवर्तित है। भारत ने इस महीने के दौरान  211 लाख टन कच्चे तेल का आयात किया, जो पिछले साल की समान अवधि में आयात किए गए 189 लाख टन की तुलना में काफी अधिक है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अधिक आपूर्ति के डर के कारण 2025 में कच्चे तेल की कीमत कम रही है। इसकी वजह से अधिक तेल खरीद के बावजूद भारत का आयात बिल कम रहा।   भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत नवंबर 2025 के दौरान औसतन 64.31 डॉलर प्रति बैरल रही, जबकि पिछले साल यह 73.02 डॉलर प्रति बैरल थी। अप्रैल से नवंबर की अवधि के दौरान देश के कच्चे तेल का आयात बिल लगभग 12 प्रतिशत घटकर 80.9 अरब डॉलर रह गया।

आपूर्ति की अधिकता के डर और यूक्रेन व रूस के बीच शांति समझौते की उम्मीदों के बीच बेंचमार्क ब्रेंट इस सप्ताह की शुरुआत में गिरकर 60 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया, जो पिछले 5 वर्षों में सबसे कम है। कच्चे तेल की कीमतों में 2026 में भी नरमी रहने की संभावना है क्योंकि पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन और उसके सहयोगी (या ओपेक प्लस) और अमेरिका जैसे उत्पादक देश घटती वैश्विक मांग के बावजूद बाजार हिस्सेदारी पाने की जंग में उत्पादन को बढ़ावा देने को तत्पर हैं।

रिस्टेड एनर्जी के मुख्य अर्थशास्त्री क्लाउडियो गैलिम्बर्टी ने कहा, ‘चीन में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) में आई उछाल के कारण तेल की मांग में कमी आई है और साथ ही व्यापक तौर पर वैश्विक आपूर्ति बढ़ रही है। साथ ही रूस पर लगे प्रतिबंधों में ढील की संभावना है। इन वजहों से तेल व गैस दोनों की कीमतें नीचे जाने का जोखिम है।

नवंबर में भारत के तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) का आयात बिल भी 1.2 अरब डॉलर पर स्थिर रहा, जबकि आयात मात्रा में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। भारत ने इस महीने में 2,844 मिलियन मीट्रिक स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एमएमएससीएम) एलएनजी का आयात किया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 2,712 एमएमएससीएम का आयात किया था।

नवंबर में तेल और गैस आयात का शुद्ध बिल 4.12 प्रतिशत घटकर 9.3 अरब डॉलर रह गया। भारत के लिए ऊर्जा की कम कीमतें एक बड़ी राहत है, क्योंकि देश कच्चे तेल की कुल जरूरतों का लगभग 90 प्रतिशत और प्राकृतिक गैस की जरूरतों का 50 प्रतिशत आयात करता है।

Advertisement
First Published - December 19, 2025 | 9:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement