facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत का अक्टूबर-दिसंबर में चीनी उत्पादन 3.69 फीसदी बढ़कर 120.7 लाख टन हुआ

Advertisement
Last Updated- January 03, 2023 | 6:05 PM IST
Sugar Production: The sweetness of sugar can be bitter! Huge decline of 16 percent in production कड़वी हो सकती है चीनी की मिठास! उत्पादन में आई 16 फीसदी की भारी गिरावट

चालू विपणन वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में देश का चीनी उत्पादन 3.69 फीसदी बढ़कर 120.7 लाख टन हो गया। उद्योग निकाय इस्मा ने यह जानकारी दी है। चीनी के विश्व के प्रमुख उत्पादक देशों में से एक भारत में चीनी का उत्पादन पिछले विपणन वर्ष की समान अवधि में 116.4 लाख टन का हुआ था। चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है।

भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) के अनुसार, उक्त अवधि में पहले के 500 मिलों के मुकाबले लगभग 509 मिलें पेराई कर रही थीं। इस्मा ने बयान में कहा कि विपणन वर्ष 2022-23 की अक्टूबर-दिसंबर की अवधि के दौरान उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन एक साल पहले के ही 30.9 लाख टन के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि महाराष्ट्र में यह मामूली बढ़कर 46.8 लाख टन हो गया, जबकि वहां एक साल पहले इस समय तक 45.8 लाख टन का उत्पादन हुआ था।

यह भी पढ़ें: महीने भर में जीरा 35 फीसदी तक हुआ महंगा, वायदा बाजार में लगा मार्जिन

कर्नाटक में चीनी का उत्पादन पहले के 26.1 लाख टन की तुलना में थोड़ा बढ़कर 26.7 लाख टन हो गया। इस्मा ने कहा कि चालू विपणन वर्ष के अक्टूबर-दिसंबर के दौरान चीनी का उत्पादन गुजरात में 3.8 लाख टन, तमिलनाडु में 2.6 लाख टन और अन्य राज्यों में 9.9 लाख टन तक पहुंच गया है। इस्मा ने विपणन वर्ष 2022-23 में 365 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान लगाया है, जो विपणन वर्ष 2021-22 के 358 लाख टन की तुलना में दो फीसदी की वृद्धि को दर्शाता है।

Advertisement
First Published - January 3, 2023 | 6:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement