facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India-Pak tension: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की चेतावनी- ‘जरूरी वस्तुओं की जमाखोरी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई’

Advertisement

'देश में खाद्य भंडार को लेकर फैलाए जा रहे दुष्प्रचार पर भरोसा न करें। हमारे पास जरूरत से कहीं ज्यादा भंडार मौजूद है।'

Last Updated- May 09, 2025 | 5:51 PM IST
Patanjali

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को व्यापारियों, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी न करने की सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार के पास आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार है और अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए।

जोशी ने सोशल मीडिया पर कहा, “देश में खाद्य भंडार को लेकर फैलाए जा रहे दुष्प्रचार पर भरोसा न करें। हमारे पास जरूरत से कहीं ज्यादा भंडार मौजूद है। ऐसी अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें।”

उन्होंने आगे कहा, “आवश्यक वस्तुओं के व्यापार से जुड़ी सभी इकाइयों से आग्रह है कि वे कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग करें। जमाखोरी या संग्रहण करने वालों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

भारत ने की आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई 

बता दें कि बुधवार को भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान के भीतर नौ ठिकानों पर हमला किया था। यह कार्रवाई दो हफ्ते पहले पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में की गई, और इसे दशकों में पाकिस्तान के भीतर सबसे गहरी सैन्य कार्रवाई बताया जा रहा है।

गुरुवार को भी मंत्री जोशी ने देशवासियों से अपील की थी कि वे जरूरी वस्तुओं की जमाखोरी से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही घबराकर बाजारों की ओर भागें।

उन्होंने कहा, “देश के कुछ हिस्सों में अफवाहें फैल रही हैं जिससे लोग आवश्यक वस्तुओं और दैनिक जरूरत की चीजें जमा करने के लिए बाजारों की ओर भाग रहे हैं।”

“हमारे पास जितनी जरूरत है, उससे कई गुना ज्यादा भंडार मौजूद है। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है,” उन्होंने दोहराया।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

 

Advertisement
First Published - May 9, 2025 | 5:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement