facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jeera Price: उत्पादन बढ़ने से सस्ता हुआ जीरा, 15 दिन में भाव 10 फीसदी से ज्यादा गिरे

Advertisement

Jeera Price: इस साल जीरे का उत्पादन 60 फीसदी से ज्यादा बढ़ने का अनुमान। इस माह आवक करीब 29 फीसदी बढ़ी।

Last Updated- March 26, 2024 | 7:44 PM IST
jeera bhav today

Jeera Price: पिछले साल जीरे की महंगाई से परेशान उपभोक्ताओं को इस साल राहत मिल रही है। जीरे का उत्पादन बढ़ने से इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस महीने जीरे के भाव 10 फीसदी से ज्यादा गिर चुके हैं। आगे भी इसकी कीमतों में सुस्ती रह सकती है। पिछले साल जीरे के भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच कर 65 हजार रुपये प्रति क्विंटल पार कर गए थे।

इस महीने कितना सस्ता हुआ जीरा?

इस महीने जीरे के भाव में सुस्ती देखने को मिल रही है। बीते 15 दिन से जीरे के भाव लगातार गिर रहे हैं। कमोडिटी एक्सचेंज नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) पर 11 मार्च को जीरे के अप्रैल अनुबंध ने 26,540 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर छुआ था। इसके बाद यह अनुबंध गिरकर आज 23,415 रुपये प्रति क्विंटल पर दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया। इस तरह बीते 15 दिन में जीरे के वायदा भाव 10 फीसदी से ज्यादा घट चुके हैं। इस दौरान जीरा की अहम मंडी ऊंझा में जीरे के थोक भाव 26,500 रुपये से घटकर 24,500 रुपये प्रति क्विंटल रह गए हैं।

इस साल कितना हो सकता है जीरे का उत्पादन?

इस साल जीरे के उत्पादन में काफी वृद्धि होने का अनुमान है। कारोबारी अनुमान के मुताबिक इस साल देश में 90 से 95 लाख बोरी जीरे का उत्पादन हो सकता है। पिछले साल 55 से 60 लाख बोरी (55 किलो)उत्पादन हुआ था। इस तरह इस साल जीरे के उत्पादन में 60 फीसदी से ज्यादा इजाफा हुआ है।

Also read: होली के दौरान सस्ते हुए तेल-तिलहन, बढ़ेगा ‘सॉफ्ट आयल’ का आयात

जीरा क्यों हो रहा है सस्ता?

कमोडिटी जानकारों के अनुसार जीरा सस्ता होने की वजह उत्पादन बढ़ने के कारण जीरे की आवक बढ़ना है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी व करेंसी के हेड अनुज गुप्ता ने कहा कि इस साल जीरे का उत्पादन काफी ज्यादा हुआ है और इस समय जीरे की आवक जोरों पर हैं। इसलिए आवक बढ़ने से जीरे के दाम गिर रहे हैं।

कमोडिटी के दाम व आवक के आंकड़े रखने वाली एजेंसी एगमार्कनेट (Agmarknet) के मुताबिक इस महीने 25 मार्च तक मंडियों में 68,513 टन जीरे की आवक हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि में हुई 53,179 टन आवक से 28.83 फीसदी ज्यादा है। मुख्य उत्पादक राज्य गुजरात में आवक में करीब 30 फीसदी और राजस्थान में करीब 20 फीसदी इजाफा हुआ है।

Advertisement
First Published - March 26, 2024 | 7:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement