facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kharif crop MSP: खरीफ फसलों के एमएसपी में 10 फीसदी वृद्धि

Advertisement
Last Updated- June 07, 2023 | 4:21 PM IST
crops

केंद्र सरकार ने वर्ष 2023-24 के लिए खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य ( एमएसपी ) में बढोतरी को मंजूरी दे दी है। इन फसलों के एमएसपी में 10 फीसदी तक इजाफा किया गया है। सबसे अधिक बढ़ोतरी दलहन फसलों के एमएसपी में की गई है।

दलहन फसलों का एमएसपी 350 से 803 रुपये क्विंटल बढ़ा

दलहन फसलों में सबसे ज्यादा 803 रुपये की वृद्धि मूंग के एमएसपी में की गई। मूंग का एमएसपी 803 रुपये बढ़कर 8,558 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। अरहर का एमएसपी 400 रूपये बढकर 7,000 रूपये और उड़द का एमएसपी 350 रुपये बढ़कर 6,950 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। सरकार ने मंगलवार को अरहर, उड़द व मसूर के लिए एमएसपी के तहत खरीद की सीमा 40 फीसदी हटा दी थी।

Read more: Pulses summer crop: समर सीजन में दलहन बोआई ज्यादा, मूंग उत्पादन में हो सकता है 10 फीसदी का इजाफा

तिलहन फसलों का एमएसपी 805 रुपये तक बढ़ा

खरीफ सीजन की प्रमुख तिलहन फसल सोयाबीन के एमएसपी में 540 रुपये का इजाफा किया है और इस बढ़ोतरी के साथ सोयाबीन का एमएसपी 5,726 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। मूंगफली का एमएसपी 527 रुपये बढ़कर 6,377 रुपये, तिल का एमएसपी 805 रुपये बढ़कर 8,635 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। सूरजमुखी बीज के एमएसपी में 360 रुपये क्विंटल इजाफा किया गया है।

धान के एमएसपी में 143 रुपये क्विंटल इजाफा

खरीफ सीजन की सबसे बड़ी फसल धान के एमएसपी में 143 रुपये प्रति क्विंटल की बढोतरी की गई है। धान की सामान्य किस्म का एमएसपी अब बढ़कर 2,183 रुपये और धान की ग्रेड ए किस्म का एमएसपी 2,203 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। ज्वार हाइब्रिड के एमएसपी में 210 रुपये, बाजरा के एमएसपी में 150 रुपये, रागी के एमएसपी में 268 रुपये, मक्का के एमएसपी में 128 रुपये प्रति क्विंटल की बढोतरी की गई है। कपास की मीडियम स्टेपल किस्म का एमएसपी 540 रुपये बढ़कर 6,620 और लॉन्ग स्टेपल किस्म का एमएसपी 640 रुपये बढ़कर 7,020 रुपये क्विंटल हो गया है।

Advertisement
First Published - June 7, 2023 | 4:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement