facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kharif sowing 2023: खरीफ फसलों में गिरावट थमी, मोटे अनाज की बोआई ने पकड़ी रफ्तार

Advertisement

पहले मानसून में देरी के कारण खरीफ फसलों की बोआई पिछड़ रही थी लेकिन अब बारिश होने से इसमें सुधार हो रहा है

Last Updated- June 30, 2023 | 9:47 PM IST
crops

खरीफ फसलों की बोआई अब जोर पकड़ने लगी है। पिछले सप्ताह तक इन फसलों के रकबा में गिरावट दर्ज की जा रही थी, जो अब थम गई है और इस सप्ताह खरीफ फसलों के रकबा में थोडा इजाफा हुआ है। पहले मानसून में देरी के कारण खरीफ फसलों की बोआई पिछड़ रही थी। अब बारिश होने से इसमें सुधार हो रहा है।

खरीफ फसलों की कुल बोआई बढ़ी

कृषि व किसान कल्याण विभाग के आंकड़ों के मुताबिक देश में 30 जून तक 203.19 लाख हेक्टेयर भूमि में खरीफ फसलों की बोआई हो चुकी है। पिछली समान अवधि में यह आंकडा 202.34 लाख हेक्टेयर था। इस तरह 30 जून को समाप्त इस सप्ताह तक खरीफ फसलों की बोआई करीब आधा फीसदी बढ़ी है, जबकि पिछले सप्ताह तक बोआई में 4.45 फीसदी और इससे पहले वाले सप्ताह तक 49 फीसदी गिरावट दर्ज की गई थी।

तिलहन व मोटे अनाज की बोआई बढ़ने से खरीफ फसलों की कुल बोआई में इजाफा हुआ है। खरीफ सीजन की प्रमुख फसलों में धान की बोआई करीब 26 फीसदी गिरकर 26.56 लाख हेक्टेयर और कपास की बोआई करीब 14 फीसदी घटकर 40.50 लाख हेक्टेयर दर्ज की गई, जबकि गन्ने का रकबा 2.8 फीसदी बढ़कर 54.40 लाख हेक्टेयर रहा।

तिलहन फसलों की बोआई ने पकड़ा जोर

पिछले सप्ताह तक कमजोर रहने वाली तिलहन फसलों की बोआई ने इस सप्ताह जोर पकड़ लिया। 30 जून तक 21.55 लाख हेक्टेयर में तिलहन फसलों की बोआई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि की 18.81 लाख हेक्टेयर में हुई बोआई से 14.6 फीसदी अधिक है। हालांकि फिलहाल खरीफ सीजन की प्रमुख तिलहन फसल सोयाबीन की बोआई करीब 17 फीसदी घटकर 4.61 लाख हेक्टेयर रही। लेकिन मूंगफली के रकबा में 34 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी से तिलहन फसलों की कुल बोआई बढ़ी है। 30 जून तक 15.77 लाख हेक्टेयर में मूंगफली बोई जा चुकी है। जिसकी अब तक बोई गई कुल तिलहन फसलों में करीब 70 फीसदी हिस्सेदारी है।

दलहन फसलों के रकबे में इजाफा

पिछले सप्ताह दलहन फसलों के रकबा में सुधार हुआ था और इसमें 3.30 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई थी। लेकिन इस सप्ताह दलहन फसलों की बोआई थोड़ी सुस्त रही। 30 जून तक 18.15 लाख हेक्टेयर में दलहन फसलों की बोआई हो चुकी है, जो पिछले साल की समान अवधि में बोआई के आंकडे 18.51 लाख हेक्टेयर से 1.9 फीसदी कम है। अरहर की बोआई की करीब 80 फीसदी घटकर 1.11 लाख हेक्टेयर रही, लेकिन मूंग का रकबा 28.6 फीसदी बढकर 11.23 लाख हेक्टेयर, उड़द का 6.8 फीसदी बढकर 1.72 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया। अन्य दलहन का रकबा करीब 50 फीसदी बढकर 4 लाख हेक्टेयर रहा।

Also read: बढ़ती कीमत के बीच अरहर का होगा 35 फीसदी ज्यादा आयात, मंगाई जाएगी 12 लाख टन एक्स्ट्रा दाल

मोटे अनाज की बोआई 61 फीसदी बढ़ी

चालू खरीफ सीजन में अब तक 36.23 लाख हेक्टेयर में मोटे अनाज की बोआई हो चुकी है, जो पिछले समान अवधि में 22.41 लाख हेक्टेयर में हुई बोआई से 61.7 फीसदी अधिक है। अनाज की बोआई में वृद्धि की प्रमुख वजह बाजरा की बोआई 177.5 फीसदी बढ़ना है। अब तक 25.67 लाख हेक्टेयर में बाजरा बोया जा चुका है, जबकि पिछली समान अवधि में यह आंकडा 9.25 लाख हेक्टेयर था। ज्वार की बोआई में 4.3 फीसदी बढ़ोतरी हुई है, जबकि मक्के की बोआई 24.3 फीसदी, रागी की बोआई 2.2 फीसदी और छोटे मिलेटस की बोआई 3.2 फीसदी घटी।

Advertisement
First Published - June 30, 2023 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement