facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kharif sowing 2023: धान की बोआई 4.41 फीसदी बढ़ी, दलहन-तिलहन फसलों के रकबे में सुधार

Advertisement

25 अगस्त को समाप्त सप्ताह तक 10.53 करोड़ हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बोआई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि के 10.49 करोड़ हेक्टेयर से 0.35 फीसदी ज्यादा है

Last Updated- August 25, 2023 | 5:24 PM IST
crops

खरीफ फसलों की बोआई में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इन फसलों का रकबा 10.5 करोड़ हेक्टेयर को पार कर गया है। इस सप्ताह दलहन व तिलहन फसलों के रकबा में सुधार देखा गया। इनकी बोआई में आ रही गिरावट पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह कम रही। खरीफ सीजन की प्रमुख फसल धान की बोआई में 4 फीसदी से ज्यादा इजाफा हुआ है। सोयाबीन, बाजरा, मक्का के रकबा में भी वृद्धि हुई है। अरहर, मूंग, ज्वार, मूंगफली व कपास के रकबा में गिरावट दर्ज की गई।

खरीफ फसलों का रकबा बढ़कर 10.53 करोड़ हेक्टेयर
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 25 अगस्त को समाप्त सप्ताह तक 10.53 करोड़ हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बोआई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि के 10.49 करोड़ हेक्टेयर से 0.35 फीसदी ज्यादा है। खरीफ सीजन की सबसे बड़ी फसल धान की बोआई 4.41 फीसदी बढ़कर 3.84 करोड़ हेक्टेयर हो गई। गन्ने का रकबा 0.85 फीसदी बढ़कर 56.06 लाख हेक्टेयर,जबकि कपास का रकबा 1.82 फीसदी गिरकर 122.56 लाख हेक्टेयर रह गया।

दलहन फसलों की बोआई 8.30 फीसदी घटी
दलहन फसलों की बोआई में इस सप्ताह कुछ सुधार देखा गया। इस सप्ताह तक 117.44 लाख हेक्टेयर में दलहन फसलों की बोआई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि की बोआई 128.07 लाख हेक्टेयर से 8.30 फीसदी कम है। पिछले सप्ताह तक दलहन फसलों के रकबा में 9.16 फीसदी कमी आई थी, जो इस सप्ताह घटकर 8.30 फीसदी रह गई। अरहर का रकबा 5.13 फीसदी घटकर 42.11 लाख हेक्टेयर, मूंग का रकबा 8.10 फीसदी घटकर 30.64 लाख हेक्टेयर और उड़द का रकबा 13.81 फीसदी घटकर 31.10 लाख हेक्टेयर रहा।

तिलहन फसलों का रकबा सुधरा
इस सप्ताह तिलहन फसलों की बोआई में भी सुधार देखा गया है। पिछले सप्ताह तक इनके रकबा में 1.68 फीसदी गिरावट आई थी, जो सप्ताह घटकर 0.95 फीसदी रह गई है। 25 अगस्त तक 188.58 लाख हेक्टेयर में तिलहन फसलों की बोआई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि की 190.38 लाख हेक्टेयर में हुई बोआई से 0.95 फीसदी कम है। खरीफ सीजन की प्रमुख तिलहन फसल सोयाबीन का रकबा 0.90 फीसदी बढ़कर 124.71 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया। खरीफ सीजन की दूसरी प्रमुख तिलहन फसल मूंगफली का रकबा 3.31 फीसदी घटकर 43.27 लाख हेक्टेयर रह गया। तिल का रकबा 7.32 फीसदी गिरावट के साथ 11.80 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया। अरंडी का रकबा 17.89 फीसदी बढ़कर 7.67 लाख हेक्टेयर हो गया।

मोटे अनाजों की बोआई 1.15 फीसदी बढी
चालू खरीफ सीजन में अब तक 178.33 लाख हेक्टेयर में मोटे अनाज की बोआई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि में 176.31 लाख हेक्टेयर में हुई बोआई से 1.15 फीसदी अधिक है। बाजरा का रकबा 0.97 फीसदी बढ़कर 70 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया। मक्का की बोआई भी 2.62 फीसदी बढ़कर 82.09 लाख हेक्टेयर और रागी का रकबा 2.29 फीसदी बढ़कर 7.63 लाख हेक्टेयर रहा। हालांकि ज्वार का रकबा 7.69 फीसदी घटकर 13.84 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया।

Advertisement
First Published - August 25, 2023 | 5:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement