facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kharif sowing 2023: दलहन फसलों की बोआई सुधरी, धान का रकबा बढ़कर 411 लाख हेक्टेयर के पार

Advertisement

तिलहन फसलों का रकबा घटा, मोटे अनाजों का बढ़ा

Last Updated- September 22, 2023 | 11:21 PM IST
Import of pulses is increasing, import of pigeon pea has increased more than double

Kharif sowing 2023: चालू खरीफ सीजन में शुरू में पिछड़ने वाली दलहन फसलों की बोआई में अब सुधार देखा गया। हालांकि खरीफ फसलों की बोआई खत्म हो चुकी है। लेकिन सरकार द्वारा बोआई के आंकड़े अभी जारी किए जा रहे हैं। एक सितंबर तक जारी बोआई के आंकड़ों में दलहन फसलों के रकबा में 8.48 फीसदी गिरावट दर्ज की गई थी, जो अब घटकर 5 फीसदी से भी कम रह गई है।

केंद्र सरकार के कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार 22 सितंबर तक 122.57 लाख हेक्टेयर में दलहन फसलें बोई जा चुकी हैं, जो पिछली समान अवधि से 4.61 फीसदी कम हैं। इस सप्ताह तक अरहर की बोआई 5.14 फीसदी घटकर 43.69 लाख हेक्टेयर, उड़द की 1.57 फीसदी घटकर 32.79 लाख हेक्टेयर और मूंग की 6.95 फीसदी घटकर 31.56 लाख हेक्टेयर रही।

धान का रकबा बढ़कर 411 लाख हेक्टेयर के पार

मॉनसून में देरी के बावजूद धान के रकबा में बढ़ोतरी देखी गई है। इस साल 22 सितंबर तक 411.52 लाख हेक्टेयर में धान की बोआई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि में 400.72 लाख हेक्टेयर में बोई गई धान से 2.70 फीसदी अधिक है। इस खरीफ सीजन में कपास का रकबा 3.25 फीसदी घटकर 123.42 लाख हेक्टेयर रहा, जबकि गन्ना के रकबा में 7.64 फीसदी इजाफा हुआ है।

Also read: Wheat: सरकार ने कीमतें काबू में रखने को खुले बाजार में 18.09 लाख टन गेहूं बेचा

तिलहन फसलों का रकबा घटा, मोटे अनाजों का बढ़ा

इस खरीफ सीजन में तिलहन फसलों के रकबा में 1.62 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। अब तक 192.91 लाख हेक्टेयर में तिलहन फसलें बोई जा चुकी हैं। पिछली समान अवधि में यह आंकड़ा 196.08 लाख हेक्टेयर था। खरीफ सीजन की सबसे बड़ी तिलहन फसल सोयाबीन की बोआई 0.65 फीसदी बढ़कर 125.59 लाख हेक्टेयर और अरंडी का रकबा 2.52 फीसदी बढ़कर 9.47 लाख हेक्टेयर हो गया। हालांकि मूंगफली, सूरजमुखी, तिल जैसी अन्य तिलहन फसलों के रकबा में गिरावट आई है।

इस बीच, मोटे अनाजों के कुल रकबा में इजाफा हुआ है। इस खरीफ सीजन में अब तक 186.07 लाख हेक्टेयर में मोटे अनाजों की बोआई हो चुकी है। जो पिछली समान अवधि से 1.27 फीसदी ज्यादा है। मक्का की बोआई में 3.22 फीसदी, रागी की बोआई में एक फीसदी और बाजरा की बोआई में आधा फीसदी इजाफा हुआ है। हालांकि ज्वार के रकबा में 9 फीसदी कमी आई है।

Advertisement
First Published - September 22, 2023 | 5:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement