facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kharif Sowing 2024: धान का रकबा 4 फीसदी बढ़ा, अरहर व सोयाबीन की बोआई में भी इजाफा

Advertisement

kharif sowing 2024: चालू खरीफ सीजन में बाजरा, कपास, उड़द की बोआई में कमी दर्ज की गई।

Last Updated- August 12, 2024 | 11:48 PM IST
Rice production will be a record 150 million tons, USDA raised estimates

Kharif Sowing 2024: इस साल खरीफ फसलों की बोआई में वृद्धि देखने को मिल रही है। चालू खरीफ सीजन में अब तक खरीफ फसलों की बोआई 980 लाख हेक्टेयर के करीब पहुंच गई है। दलहन, तिलहन, मोटे अनाज की बोआई में इजाफा हुआ है। इस सीजन की सबसे बड़ी फसल धान की बोआई में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि कपास का रकबा घटा है।

2024 में कितनी हुई खरीफ फसलों की बोआई?

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार 12 अगस्त तक 979.89 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बोआई हो चुकी है, जो पिछले साल की समान अवधि में 966.40 लाख हेक्टेयर में हुई बोआई से 1.39 फीसदी अधिक है। खरीफ सीजन की सबसे बड़ी फसल धान का रकबा अब तक 331.78 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया है, जो पिछले साल की समान अवधि के 318.16 लाख हेक्टेयर रकबा से 4.28 फीसदी ज्यादा है। इस साल कपास की बोआई पिछले साल के 121.24 लाख हेक्टेयर से 8.86 फीसदी घटकर 110.49 लाख हेक्टेयर रह गई।

2024 के खरीफ सीजन में कितनी हुई दलहन फसलों की बोआई?

चालू खरीफ सीजन में 12 अगस्त तक दलहन फसलों का रकबा 117.43 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया, जो पिछली समान अवधि के रकबा 110.08 लाख हेक्टेयर से 6.67 फीसदी अधिक है। अरहर की बोआई पिछले साल के 38.49 लाख हेक्टेयर से 15.79 फीसदी बढ़कर 44.57 लाख हेक्टेयर और मूंग की 29.89 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 32.78 लाख हेक्टेयर हो गई, जबकि उड़द की बोआई पिछले साल के 28.83 लाख हेक्टेयर से घटकर 27.76 लाख हेक्टेयर रह गई।

Also read: ज्यादा उपज वाली जलवायु अनुकूल बीजों की 109 किस्में जारी, PM मोदी ने किसानों और वैज्ञानिकों से की बातचीत

तिलहन फसलों के रकबा में कितना हुआ इजाफा?

चालू खरीफ सीजन में अब तक 183.69 लाख हेक्टेयर में तिलहन फसलें बोई जा चुकी हैं, जो पिछले साल इसी अवधि में 182.17 लाख हेक्टेयर में बोई गई तिलहन फसलों से करीब एक फीसदी ज्यादा है। इस दौरान इस सीजन की सबसे बड़ी तिलहन फसल सोयाबीन का रकबा 124.69 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया, पिछली समान अवधि में यह आंकड़ा 122.89 लाख हेक्टेयर था। इस सीजन में मूंगफली का रकबा पिछले साल के 41.92 लाख हेक्टेयर से 8.34 फीसदी बढ़कर 45.42 लाख हेक्टेयर हो गया। तिल का रकबा पिछले साल के 11.14 लाख हेक्टेयर से घटकर 10.14 लाख हेक्टेयर रह गया।

मोटे अनाजों की कितनी हुई बोआई?

सरकारी आंकड़ों के अनुसार 12 अगस्त तक मोटे अनाजों की 173.13 लाख हेक्टेयर में बोआई हो चुकी है, जो पिछले साल की समान अवधि में 171.36 लाख हेक्टेयर में हुई बोआई से एक फीसदी ज्यादा है। मोटे अनाजों में मक्का का रकबा 7.57 फीसदी बढ़कर 85.17 लाख हेक्टेयर हो गया। हालांकि इस साल मोटे अनाजों में मक्का के बाद दूसरी बड़ी फसल बाजरा की बोआई करीब 4.5 फीसदी घटकर 65.69 लाख हेक्टेयर रह गई।

Advertisement
First Published - August 12, 2024 | 7:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement