facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जानिए क्या है ‘टमाटर ग्रैंड चैलेंज’, कैसे आसमान छू रही कीमतें इसकी मदद से आएगीं नीचे!

Advertisement

उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा, हम इनोवेटिव विचारों को आमंत्रित करेंगे, प्रोटोटाइप बनाएंगे और फिर इसे आगे बढ़ाएंगे जैसा कि हमने प्याज के मामले में किया था।

Last Updated- June 28, 2023 | 12:09 AM IST
tomato price hike

टमाटर की कीमतों में अचानक उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय ‘टमाटर ग्रैंड चैलेंज’ शुरू करेगा। इस ग्रैंड चैलेंज में टमाटर के उत्पादन, प्रसंस्करण और भंडारण में सुधार के लिए नवीन विचारों को आमंत्रित किया जाएगा।

उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने को बताया, ‘हम इस सप्ताह टमाटर ग्रैंड चैलेंज शुरू करेंगे। हम इनोवेटिव विचारों को आमंत्रित करेंगे, प्रोटोटाइप बनाएंगे और फिर इसे आगे बढ़ाएंगे जैसा कि हमने प्याज के मामले में किया था।’

उन्होंने कहा कि ग्रैंड चैलेंज का उद्देश्य खेत, गांवों और शहरी स्तर पर ‘उत्पादन पूर्व, प्राथमिक प्रसंस्करण, फसल निकालने के बाद, भंडारण और टमाटर के मूल्य निर्धारण के लिए प्रौद्योगिकियों’ को विकसित करने के लिए अभिनव, मॉड्यूलर और लागत प्रभावी समाधान लाना है। इसका उद्देश्य मूल्य संवर्धन प्रदान करते हुए नुकसान को कम करने के लिए एक व्यापक रणनीतिक समाधान निकालना है।

कुमार ने कहा, ‘हमने पिछले एक साल में प्याज के क्षेत्र में काम किया है। हमें प्याज के लिए लगभग 600 विचार प्राप्त हुए, जिनमें से 13 विचारों पर अब विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में गौर किया जा रहा है।’

सिंह ने कहा कि टमाटर के मामले में, यदि अच्छा भंडारण और प्रसंस्करण हो तो कीमतों में अचानक उछाल या गिरावट से निपटा जा सकता है। बफर स्टॉक की तरह, इसके लिए भी एक स्थिर तंत्र होना चाहिए। इसके लिए बीज के स्तर पर, प्राथमिक भंडारण, कटाई के बाद और फसल की जानकारी के स्तर पर इनोवेशन आवश्यक है।

Advertisement
First Published - June 28, 2023 | 12:09 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement