facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नए साल में महंगा हुआ LPG cylinder, कमर्शियल सिलेंडर के दामों में किया गया इजाफा

Advertisement
Last Updated- January 01, 2023 | 10:21 AM IST
LPG Shortage

LPG Price Hike। गैस वितरण कंपनियों ने नए साल के पहले ही दिन (1 जनवरी, 2023) देश भर में LPG के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। आज से कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 25 रुपये तक का इजाफा किया गया है। इस बीच, राहत की खबर यह है कि घरेलू LPG cylinder के दामों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब यह है की घरेलु इस्तेमाल के लिए LPG cylinder अपनी पुरानी कीमतों पर ही मिलेंगे।

कमर्शियल सिलेंडर कि कीमतों में बढ़ोतरी के बाद चार महानगरों में ये हैं रेट:

शहर              कमर्शियल सिलेंडर रेट

दिल्ली              1769 रुपये
कोलकाता        1870 रुपये
मुंबई                1721 रुपये
चेन्नई                1917 रुपये

आपको बता दें, इससे पहले सरकार ने नवंबर, 2022 में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 115.50 रुपये घटाए थे।

वहीं बात करें अगर घरेलू गैस सिलेंडर की तो उनके दाम जस के तस बने हुए हैं। आखिरी बार 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर कीमतों में बदलाव 6 जुलाई,2022 को किया गया था। जिसके बाद इनकी कीमतों में 50 रुपये कि वृद्धि हुई थी।

एक नजर महानगरों में घरेलू सिलेंडर की कीमतों पर :

शहर                घरेलू सिलेंडर के रेट

दिल्ली              1053 रुपये
मुंबई                 1052.5 रुपये
कोलकाता         1079 रुपये
चेन्नई                 1068.5 रुपये

इसके अलावा, पटना में घरेलु सिलिंडर 1151 रुपये में मिल रहा है, शिमला में 1097.50 रुपये, इंदौर में 1081 रुपये, अहमदाबाद में 1060 रुपये, भोपाल में 1058.50 रुपये, जयपुर में 1056. 50 रुपये और बेंगलुरु में 1055.50 रुपये में मिल रहा है।

Advertisement
First Published - January 1, 2023 | 10:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement