facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LPG Cylinder Rate: महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम बढ़े

Advertisement

र महीने की पहली तारीख को तेल कंपन‍ियों की तरफ से गैस स‍िलेंडर की कीमत में बदलाव क‍िया जाता है।

Last Updated- July 04, 2023 | 9:37 AM IST
LPG Cylinder price

मंगलवार यानी आज तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। एक 19 किलो के गैस सिलेंडर का दाम अब 7 रुपये बढ़ा दिया गया है। बता दें, हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपन‍ियों की तरफ से गैस स‍िलेंडर की कीमत में बदलाव क‍िया जाता है। बीते महीने 1 जून को भी इसमें बदलाव हुआ था जिसमें कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर की कीमत 83 रुपये कम हुई थी।
लेक‍िन 4 दिन बाद ही इस बार तेल कंपन‍ियों ने आज यानी 4 जुलाई को गैस स‍िलेंडर की कीमत बढ़ा दी है। इस बार ऑयल मार्केट‍िंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर का रेट 7 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा द‍िया है. वहीं इस बार 1 जुलाई को गैस स‍िलेंडर की कीमत में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं हुआ था।

द‍िल्‍ली में घरेलू स‍िलेंडर की कीमत 1103 रुपये
न्‍यूज एजेंसी एएनआई की र‍िपोर्ट के अनुसार 19 किलो वाला कमर्श‍ियल एलपीजी सिलेंडर राजधानी द‍िल्‍ली में 1,773 रुपये की बजाय 1,780 रुपये में म‍िलेगा। यानी अब इसके ल‍िए पहले से 7 रुपये ज्‍यादा देने होंगे। खबर ल‍िखे जाने तक नई कीमत इंड‍ियन ऑयल की वेबसाइट पर जारी नहीं हुई हैं। न्‍यूज एजेंसी की तरफ से बताया गया क‍ि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। यह द‍िल्‍ली में पुरानी कीमत 1103 रुपये पर ही म‍िलेगा।

चार महीने बाद बढ़ी कीमत
ऑयल मार्केट‍िंग कंपन‍ियों की प‍िछले चार महीने से लगातार गैस स‍िलेंडर की कीमत में कटौती करके उपभोक्‍ताओं को राहत दी जा रही थी। लेक‍िन आज कीमत में तेजी आई है। 1 मार्च 2023 को स‍िलेंडर की कीमत 2119.50 रुपये थी। उसके बाद अप्रैल में घटकर 2028 रुपये हुई, मई यह 1856.50 रुपये और 1 जून को 1773 रुपये हो गई। अब स‍िलेंडर के दाम में चार महीने बाद 7 रुपये की तेजी आई है।

1 जून के अनुसार मेट्रो स‍िटी में गैस स‍िलेंडर का रेट
द‍िल्‍ली-           1773 रुपये
कोलकाता-    1895.50 रुपये
मुंबई-             1733.50 रुपये
चेन्‍नई-            1945 रुपये

Advertisement
First Published - July 4, 2023 | 9:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement