facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LPG Price Hike: होली से पहले आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार, घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर हुए महंगे

Advertisement
Last Updated- March 01, 2023 | 10:15 AM IST
LPG Cylinder price

LPG Price Hike: महीने की पहली तारीख को आम जनता के लिए बुरी खबर। घरेलू गैस सिलेंडर और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर दी गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने रसोई गैस की कीमतों में 50 रुपए बढ़ोतरी कर दी है। वहीं, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 350.50 रुपये और महंगा हो गया।

साल 2022 में रसोई गैस की कीमतों में 150 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी और कामर्शियल गैस सिलेंडर 25 रुपये महंगे हुए थे। बता दें कि रसोई गैस की कीमतों में 6 जुलाई 2022 के बाद से कीमतों में अब इजाफा किया गया है।

क्या हैं नए दाम?

होली से कुछ दिन पहले आम जनता महंगाई को झटका लगा है। आज से 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर खरीदने के लिए आम जनता को 1103 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, 19 Kg वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के लिए 2119.50 रुपये चुकाने होंगे।

बता दें कि एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमतें आज यानी 1 मार्च से लागू हो गई हैं।

इन महानगरों में चेक करें घरेलू सिलेंडर रेट

दिल्ली में रसोई गैस के नए दाम- 1103 रुपये
मुंबई में रसोई गैस के नए दाम- 1102.50 रुपये
कोलकाता में रसोई गैस के नए दाम- 1129 रुपये

इन महानगरों में चेक करें कमर्शियल सिलेंडर रेट

दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के नए दाम- 2119.5 रुपये
मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर के नए दाम- 2071.5 रुपये
कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर के नए दाम- 2221.5 रुपये
चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर के नए दाम- 2268 रुपये

इसके अलावा विमान ईंधन की कीमत 4,606.50 रुपये प्रति किलोलीटर घटाकर 1,07,750.27 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई।

Advertisement
First Published - March 1, 2023 | 9:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement