facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LPG Price Hike: मिडिल ईस्ट संकट का असर भारत की रसोई तक, घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा

Advertisement

LPG Price Hike: मिडिल ईस्ट संकट और बढ़ती वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में करीब 60 रुपये तक बढ़ोतरी की खबर सामने आई है

Last Updated- March 07, 2026 | 8:43 AM IST
LPG Cylinder price
Representative Image

LPG Price Hike: देश में बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों के लिए एक और चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। घरेलू रसोई गैस यानी एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय हालात और कच्चे ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब घरेलू बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। खासतौर पर अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के कारण ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है, जिसका असर एलपीजी की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

सूत्रों के हवाले से आई खबरों के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में करीब 60 रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। अगर यह बढ़ोतरी लागू होती है तो अभी तक 853 रुपये में मिलने वाला 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर अब करीब 913 रुपये में मिल सकता है। हालांकि इस बढ़ोतरी को लेकर अभी तक सरकार या तेल कंपनियों की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

आज से लागू हो सकती हैं नई कीमतें

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें 7 मार्च से लागू की जा सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो इसका सीधा असर करोड़ों परिवारों की रसोई पर पड़ेगा। भारत में बड़ी संख्या में घरों में खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलेंडर का उपयोग किया जाता है, इसलिए कीमत बढ़ने से घरेलू बजट पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।

कमर्शियल सिलेंडर भी हो सकता है महंगा

केवल घरेलू सिलेंडर ही नहीं, बल्कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भी बढ़ोतरी की खबरें सामने आ रही हैं। जानकारी के अनुसार 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में लगभग 115 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर यह बढ़ोतरी लागू होती है तो राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत करीब 1883 रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं मुंबई में इसकी कीमत लगभग 1835 रुपये होने की संभावना जताई जा रही है।

कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने का असर होटल, रेस्टोरेंट और फूड बिजनेस पर पड़ता है। ऐसे में बाहर खाने पीने की चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को अप्रत्यक्ष रूप से महंगाई का सामना करना पड़ सकता है।

फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार

एलपीजी कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर फिलहाल केवल सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर जानकारी सामने आई है। अभी तक तेल विपणन कंपनियों या केंद्र सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में उपभोक्ताओं को सलाह दी जा रही है कि किसी भी अफवाह या सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट खबरों पर तुरंत भरोसा न करें।

जब तक सरकार या संबंधित एजेंसियों की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक नई कीमतों को लेकर स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आएगी। इसलिए उपभोक्ताओं को फिलहाल आधिकारिक अपडेट का इंतजार करना चाहिए।

Advertisement
First Published - March 7, 2026 | 8:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement