facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LPG Price Hike: दिसंबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम 16.50 रुपये बढ़े; जानिए नई दरें

Advertisement

LPG Price Hike: दिल्ली में अब 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1818.50 रुपये में मिलेगा, जो कि अभी तक 1802 रुपये में मिल रहा था।

Last Updated- December 01, 2024 | 12:01 PM IST
LPG Cylinder price
Representative Image

LPG Price Hike: तेल कंपनियों ने एक बार फिर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। आज यानी 1 दिसंबर को 19 किलो के सिलेंडर की कीमत में 16.50 रुपये का इजाफा किया गया है। हालांकि, घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलो रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली में अब 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1818.50 रुपये में मिलेगा, जो कि अभी तक 1802 रुपये में मिल रहा था।

यह लगातार पांचवां महीना है जब एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही, हवाई ईंधन (ATF) के रेट भी बढ़ाए गए हैं। अब ATF का दाम ₹13,181.12 प्रति किलोलीटर हो गया है।

चेक करें अन्य प्रमुख शहरों में एलपीजी सिलेंडर के दाम:

  • कोलकाता: 1927 रुपये (पहले के रेट- 1911.50 रुपये)
  • मुंबई: 1771 रुपये (पहले के रेट- 1754.50 रुपये)
  • चेन्नई: 1980.50 रुपये (पहले के रेट- 1964.50 रुपये)

पिछले महीने के मुकाबले दाम:

नवंबर में 19 किलो के सिलेंडर की कीमत में 62 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, एक अक्टूबर को यह सिलेंडर 1740 रुपये का था। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं।

घरेलू गैस की कीमत जस की तस

घर में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अगस्त 2023 में सरकार ने इसके दाम ₹100 कम किए थे, और तब से इनमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

अभी दिल्ली में यह सिलेंडर ₹803.00, कोलकाता में ₹829.00, मुंबई में ₹802.50 और चेन्नई में ₹818.50 में मिल रहा है। उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को इस सिलेंडर पर ₹300 की सब्सिडी मिलती है।

Advertisement
First Published - December 1, 2024 | 8:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement