facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LPG Price Hike: मार्च के पहले दिन OMCs ने दिया बड़ा झटका! महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, चेक करें नए दाम

Advertisement

इस बार OMCs ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 25.50 रुपये की बढ़ोतरी की है।

Last Updated- March 01, 2024 | 9:31 AM IST
LPG Cylinder price
Representative Image

LPG Cylinder Price Hike: मार्च की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने झटका दिया है। आज से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है। इसकी जानकारी OMCs ने शुक्रवार (1 मार्च) को दी।

जानें कितना हुआ इजाफा:

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंर की कीमतों (Commercial LPG Cylinders Price Hike) को 1 मार्च की सुबह रिवाइज कर दिया है। इस बार OMCs ने कमर्शियल सिलेंडर में 25.50 रुपये की बढ़ोतरी की है।

बता दें कि 1 फरवरी 2024 को भी LPG गैस सिलेंर की कीमतों में 14 रुपये का इजाफा किया था।

IOCL ने अपनी वेबसाइट पर बदले हुए रेट अपडेट कर दिए हैं, जो कि आज यानी 1 मार्च 2024 से लागू हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: Turmeric price: उत्पादन घटने से चटक हुई हल्दी, भाव 16 फीसदी चढ़े

इन प्रमुख शहरों में कितने में मिलेगा LPG सिलेंडर?

राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो वाला गैस सिलेंडर 1,769.50 रुपये का मिलेगा। मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर का प्राइस बढ़कर 1749 रुपये हो गया है। वहीं, कोलकाता में यह सिलेंडर अब 1911 रुपये और चेन्नई में 1960.50 रुपये हो गया है।

यह भी पढ़ें: रूस के प्रोसेस्ड पेट्रोलियम के निर्यात पर प्रतिबंध का भारत पर असर नहीं

घरेंलू सिलेंडर के रेट

तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि आखिरी बार घरेंलू सिलेंडर के दाम अगस्त में बदले गए थे।
देश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है। जबकि, कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर 929 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये की कीमत में मिल रहा है।

Advertisement
First Published - March 1, 2024 | 9:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement