facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

LPG Price Revised: होटल-रेस्टोरेंट वालों को मिलेगी राहत, 1 जुलाई से सस्ता हुआ LPG सिलेंडर; जानें किस शहर में कितना हुआ सस्ता

LPG Price Revised: तेल कंपनियों ने आज यानी 1 जुलाई 2025 से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट घटा दिए हैं।

Last Updated- July 01, 2025 | 7:53 AM IST
LPG Price
Representative Image

LPG Price Revised: जुलाई की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल LPG सिलेंडर यूज़ करने वालों के लिए अच्छी खबर आई है। तेल कंपनियों ने आज यानी 1 जुलाई 2025 से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट घटा दिए हैं। हर महीने की पहली तारीख को कंपनियां सिलेंडर के दाम अपडेट करती हैं और इस बार दाम में ₹58.50 की कटौती की गई है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अब इन शहरों में इतने में मिलेगा कमर्शियल सिलेंडर

  • दिल्ली: अब 19 किलो का सिलेंडर ₹1723.50 की जगह ₹1665 में मिलेगा

  • नोएडा: यहां नया रेट ₹1747.50 हो गया है

  • कोलकाता: अब कमर्शियल सिलेंडर ₹1826 की जगह ₹1769 में मिलेगा

  • मुंबई: यहां रेट ₹1674.50 से घटकर ₹1616 हो गया है

  • चेन्नई: अब यह सिलेंडर ₹1881 की जगह ₹1823.50 में मिलेगा

कमर्शियल सिलेंडर के सस्ते होने से होटल, रेस्टोरेंट और दूसरे व्यापारियों को राहत मिलेगी क्योंकि इन जगहों पर गैस की खपत ज्यादा होती है।

लगातार चौथे महीने सस्ता हुआ सिलेंडर

पिछले कुछ महीनों में भी सिलेंडर के दाम घटते रहे हैं –

  • जून 2025: ₹24 की कटौती

  • मई 2025: ₹14.50 सस्ता

  • अप्रैल 2025: ₹41 की कमी

  • फरवरी 2025: ₹7 की कटौती

  • मार्च 2025: सिर्फ इस महीने ₹6 बढ़ाए गए थे

जून में दिल्ली में सिलेंडर का रेट ₹1723.50 था, जबकि अप्रैल में ये ₹1762 और मई में ₹1747.50 था।

घरेलू गैस सिलेंडर के ताज़ा रेट्स (1 जुलाई 2025)

14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में आज कुछ शहरों में बदलाव देखने को मिला है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, अलग-अलग शहरों में रेट्स इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली: ₹853

  • गुरुग्राम: ₹861.50

  • अहमदाबाद: ₹860

  • जयपुर: ₹856.50

  • पटना: ₹942.50

  • गाजियाबाद: ₹850.50

  • भोपाल: ₹858.50

  • वाराणसी: ₹916.50
  • लखनऊ: ₹890.50
  • मुंबई: ₹852.50
  • बेंगलुरू: ₹855.50

First Published - July 1, 2025 | 7:26 AM IST

संबंधित पोस्ट