facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नकली बीज-कीटनाशकों पर नकेल कसने की तैयारी, महाराष्ट्र सरकार लाएगी बिल

Advertisement

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे ने शुक्रवार को विधान परिषद में कहा कि राज्य सरकार नकली बीज, उर्वरक और कीटनाशकों की बिक्री पर रोक के लिए कानून बनाएगी।

Last Updated- July 28, 2023 | 7:14 PM IST
Pesticide ban

महाराष्ट्र सरकार खाद और बीज की बिक्री को आवश्यक वस्तु अधिनियम में शामिल करने जा रही है। इस कानून के लागू होते ही नकली खाद-बीज बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का रास्ता साफ हो जाएगा।

दोषी विक्रेताओं को आसानी से जमानत नहीं मिलेगी। राज्य सरकार नकली बीज, उर्वरक और कीटनाशकों की बिक्री पर रोक के लिए मौजूदा मानसून सत्र में ही लाने वाली है।

महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को नकली उत्पादों के जरिए ठगे जाने से बचाने के लिए खाद्यान्न बीज और उर्वरक की आपूर्ति को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत लाने की तैयारी कर चुकी है।

नकली बीज और कीटनाशकों की बिक्री पर नकेल कसने की तैयारी

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे ने शुक्रवार को विधान परिषद में कहा कि राज्य सरकार नकली बीज, उर्वरक और कीटनाशकों की बिक्री पर रोक के लिए कानून बनाएगी।

उन्होंने ऐसे एक कानून की आवश्यकता जताते हुए कहा कि राज्य भर में किसानों को अक्सर धोखे का सामना करना पड़ रहा है। मुंडे ने कहा कि हम एक कानून ला रहे हैं। महाराष्ट्र में नकली बीज, उर्वरक और कीटनाशकों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए इसे मौजूदा मानसून सत्र में लाया जाएगा।

असली बीज और अन्य कृषि-संबंधित उत्पाद बेचने वाली कंपनियों डरने की जरुरत नहीं

हाल ही में कृषि विभाग का कार्यभार संभालने वाले मुंडे ने कहा कि असली बीज और अन्य कृषि-संबंधित उत्पाद बेचने वाली कंपनियों डरने की जरुरत नहीं है उन्हे अधिकारियों द्वारा परेशान नहीं किया जाएगा।

खाद-बीज की बिक्री को आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत लाने की तैयारी के बारे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मानसून सत्र के पहले ही दिन विधानसभा में इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने बीज और उर्वरक की आपूर्ति को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत लाने का फैसला किया।

नकली माल बेचने वाले के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

इससे कोई भी दुकानदार किसानों को घटिया या नकली बीज-खाद नहीं बेच पाएगा। अगर बेचते हुए पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। यह कार्रवाई ऐसी होगी कि दोषी व्यक्ति को आसानी से जमानत नहीं मिल पाएगी। महाराष्ट्र कैबिनेट ने इसके लिए कानून लाने का फैसला किया है।

Advertisement
First Published - July 28, 2023 | 7:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement