facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब आपके गिलास में मिलेगा दशहरी आम का स्वाद, लखनऊ में शुरू हुआ UP का पहला मैंगो वाइन प्लांट

Advertisement

लखनऊ के मलिहाबाद में यूपी का पहला वाइन प्लांट खुला है, जहां दशहरी आम के गूदे से 'मोयबी' ब्रांड की वाइन बनाई जाएगी, जिससे किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।

Last Updated- June 29, 2025 | 9:56 PM IST
Mango Malihabadi
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

आम काटकर, चूसकर, गूदा निकालकर खाना या मैंगो शेक बनाकर पीना तो हम सभी ने सुना और आजमाया है मगर अब मदिरा के शौकीनों के लिए दशहरी आम एकदम अलग रूप में आ रहा है। जी हां, अपने जायके और खुशबू के लिए देश-दुनिया में मशहूर मलिहाबादी दशहरी का स्वाद अब शराब के प्याले में भी मिलेगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश का पहला वाइन कारखाना राजधानी लखनऊ की फल पट्टी मलिहाबाद में खोला गया है। यहां वाइन बनाने के लिए मलिहाबादी दशहरी का इस्तेमाल किया जाएगा। आम से बनी यह वाइन ‘मोयबी’ ब्रांड के नाम से बिकेगी, जिसे इसी साल अगस्त में पेश किया जाएगा। 

वाइन बनाने के लिए मलिहाबाद के जल्लाबाद गांव में एम्ब्रोसिया नेचर लिविंग की वायनरी खोली गई है, जहां आम के गूदे से वाइन बनाई जाएगी। जब आम का सीजन नहीं होगा तब दूसरे फलों से भी वाइन बनाई जाएगी। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने स्थानीय फलों से बनने वाली वाइन पर पांच साल के आबकारी शुल्क पूरी तरह माफ करने का फैसला किया है। प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का कहना है कि इस फैसले से किसानों की आय भी बढ़ेगी, स्थानीय उद्यमियों का कारोबार बढ़ेगा और युवाओं को रोजगार के नए मौके मिलेंगे। आबकारी विभाग ने कंपनी को हर साल 6 लाख लीटर वाइन बनाने का लाइसेंस दिया है। एम्ब्रोसिया आगे चलकर शहतूत, केला, नाशपाती और शहद से भी वाइन बनाएगी।

एम्ब्रोसिया नेचर आम के बगीचों से वे फल भी खरीद लेगी, जिन्हें लेने से फल आढ़ती इनकार कर देते हैं या औने-पौने भाव पर लेते हैं। कंपनी का कहना है कि दशहरी का सीजन खास तौर पर काफी कम दिन का होता है और आम को लंबे अरसे तक रखा भी नहीं जा सकता। दशहरी आम जल्द ही गलने लगता है या इसका गूदा ढीला हो जाता है। ऐसे गले हुए या पिलपिले आम की अच्छी कीमत नहीं मिलती। एम्ब्रोसिया ऐसे आम को सीजन के समय खरीदकर उनका गूदा स्टोर कर लेगी। बाद में उस गूदे का इस्तेमाल वाइन बनाने में किया जाएगा। 

इस बार के सीजन में दशहरी उत्पादकों को आम की क्वालिटी खराब होने के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ा है। तेज गर्मी पड़ने और बागों में नमी कम होने के कारण आम वक्त से पहले पेड़ों से झड़ गया और अंदर से गूदा ढीला हो गया।

मलिहाबाद इलाके में आम के बड़े आढ़ती आर के मिश्रा का कहना है कि पिछले कुछ सालों से जूस, अमावट और कैंडी बनाने के लिए कंपनी उनके पास दशहरी खरीदने आती ही है। मगर उनका कहना है कि आम से बनने वाले ऐसे उत्पादों का कोई भी कारखाना पूरी फल पट्टी में नहीं है, जिसकी कमी अब एम्ब्रोसिया ने पूरी कर दी है। उन्होंने बताया कि काफी पहले मलिहाबाद में आम पापड़, जूस और दूसरे उत्पाद बनाने का कारखाना था, जो अब बंद हो गया। हाल-फिलहाल कुटीर उद्योग के तौर पर कुछ लोगों ने आम पापड़ और अमावट बनाने का काम शुरू किया है मगर बड़ी कंपनियां यहां से कच्चा माल खरीदकर उत्पादन बाहर ही कर रही हैं।

क्षेत्र में अचार बनाने के भी इक्का-दुक्का कारखाने ही हैं। मिश्रा का कहना है कि मलिहाबाद-काकोरी में हर साल औसतन 1.2 से 1.5 लाख टन आम पैदा होता है। इसमें से 25-30 फीसदी आम पिलपिले और कमजोर गूदे की वजह से औने-पौने दाम पर ही बिकता है। फल-पट्टी में करीब 30,000 हेक्टेयर में आम के बगीचे हैं, जिनमें 80 फीसदी अकेले दशहरी आम के ही हैं।

Advertisement
First Published - June 29, 2025 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement