facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mango: नहीं मिले कद्रदान, औंधे मुंह गिरी दशहरी आम की कीमतें, निर्यात भी कम

Advertisement

लागत न निकलते देख कर कई कारोबारियों ने अपने आम मलिहाबाद में सड़कों के किनारे फेंक दिए हैं।

Last Updated- July 09, 2023 | 7:14 PM IST
Mango crop

बाजार में कमजोर लिवाली और विदेशी कद्रदानों की बेरुखी के चलते मशहूर दशहरी आम (Dussehri Mango) की कीमत इस साल औंधे मुंह गिर गयी हैं।

बीते कई सालों के मुकाबले इस साल दशहरी की कीमतों में अप्रत्याशित कमी देखी जा रही है। हालात यह है कि उत्तर प्रदेश के फल पट्टी क्षेत्र काकोरी-मलिहाबाद की थोक मंडियों में दशहरी की कीमत आलू से भी कम चल रही है।

कई कारोबारियों ने अपने आम मलिहाबाद में सड़कों के किनारे फेंक दिए

लागत न निकलते देख कर कई कारोबारियों ने अपने आम मलिहाबाद में सड़कों के किनारे फेंक दिए हैं। बीते सप्ताह थोक मंडी में औसत आकार की दशहरी की कीमत महज दस रुपये लगी जो बीते कई सालों के मुकाबले सबसे कम है।

विदेशों में दशहरी की अच्छी खपत वाले देशों ओमान और थाईलैंड में न के बराबर माल गया है जबकि कई अन्य देशों में भी निर्यात के नाम पर बस खानापूरी ही हो पायी है।

कारोबारियों का कहना है कि दिल्ली और मुंबई में तो दशहरी भेजा गया है पर उससे कीमतों पर बहुत असर नहीं पड़ा है। बड़ी साइज का दशहरी भी मुंबई व दिल्ली में 30-35 रुपये किलो की कीमत पर गया है तो स्थानीय मंडी में बस 20 से 25 रुपये की कीमत लग पाई है।

दशहरी की सीजन खत्म होने में बस एक सप्ताह का समय बचा

दशहरी की सीजन खत्म होने में बस एक सप्ताह का समय बचा है और कीमतों में जिस कदर गिरावट देखी जा रही है उसे देखते हुए कारोबारियों को आगे चौसा व सफेदा आम से भी बहुत उम्मीदें नहीं रह गयी हैं।

मलिहाबाद में आम के कारोबारी और नफीस नर्सरी के मालिक शबीहुल हसन बताते हैं कि दो साल कोविड महामारी के चलते निर्यात करीब-करीब बंद रहा और उसके बाद पिछले साल फसल में कीड़े के चलते विदेशी खरीददारों ने बेरुखी दिखायी।

लगातार तीन साल के इस गैप के बाद इस साल भी कीड़े के डर से बहुत ज्यादा आर्डर नहीं मिले। उनका कहना है कि सीधी उड़ान सेवा न होने का भी असर निर्यात पर पड़ा है।

मालदीव के आर्डर का उदाहरण देते हुए हसन कहते हैं कि मलिहाबाद से आप की खेप वातानुकूलित जहाज में दुबई भेजने के बाद वहां के 45-50 डिग्री के तापमान में खुले में पड़ा रहता है फिर चार घंटे बाद दूसरे जहाज में मालदीव के लिए भेजना होता है। इन हालात में तापमान के उतार चढ़ाव झेलने के बाद नाजुक दशहरी में काले धब्बे की शिकायत आ जाती है।

शबीहुल हसन कहते हैं कि सीधी वायु सेवा न होने के कारण भी बहुत से ऑर्डर कैंसिल करने पड़े हैं। इस बार अकेले उत्तर प्रदेश से 100-150 टन से ज्यादा दशहरी के निर्यात का अनुमान था पर वास्तविक आंकड़े बहुत कम रहेंगे।

मलिहाबाद के आढ़तिए इस बार उम्मीद से कहीं अधिक पैदावार को भी दाम गिरने का एक बड़ा कारण बताते हैं। शबीहुल हसन कहते हैं कि पहले मौसम का हाल देखकर पैदावार की उम्मीद थी जो बाद में लू चलने से बढ़ गयी और आम का आकार भी बड़ा हुआ है इस बार। बाजार के अनुमान से कहीं ज्यादा दशहरी मार्केट में गिरा और खरीददारों ने उस हिसाब से रुचि नहीं दिखायी है।

उत्तर प्रदेश के फल पट्टी क्षेत्र मलिहाबाद-काकोरी में करीब 30000 हेक्टेयर में आम के बागान हैं। सामान्य सीजन में प्रदेश में 45 लाख टन आम की पैदावार होती है जिसके इस साल 50 लाख टन होने की उम्मीद है। दशहरी की ही पैदावार पिछले साल के मुकाबले करीब 15 फीसदी ज्यादा हो गयी है जिसके खराब मौसम के चलते कम होने का अंदेशा जताया जा रहा था।

Advertisement
First Published - July 9, 2023 | 7:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement