facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नए ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर अभी कारोबार नहीं शुरू करेगा MCX

Advertisement

एमसीएक्स का शेयर 8.7 फीसदी गिरकर 1,913 रुपये पर आ गया था, लेकिन नुकसान की कुछ भरपाई कर यह अंत में 2.1 फीसदी की नरमी के साथ 2,053 रुपये पर बंद हुआ।

Last Updated- September 29, 2023 | 11:25 PM IST
MCX

देश के सबसे बड़े कमोडिटी डेरिवेटिव एक्सचेंज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) ने शुक्रवार को कहा कि बाजार नियामक सेबी ने नए कमोडिटी डेरिवेटिव प्लेटफॉर्म पर कारोबार शुरू करने की उसकी योजना पर रोक लगा दी है, जिसे टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने विकसित किया है। 28 सितंबर के पत्र में बाजार नियामक ने एक्सचेंज को नए कमोडिटी डेरिवेटिव प्लेटफॉर्म पर कारोबार शुरू करने की योजना स्थगित करने की सलाह दी है।

एमसीएक्स का शेयर 8.7 फीसदी गिरकर 1,913 रुपये पर आ गया था, लेकिन नुकसान की कुछ भरपाई कर यह अंत में 2.1 फीसदी की नरमी के साथ 2,053 रुपये पर बंद हुआ।

ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में प्रस्तावित बदलाव पर चेन्नई फाइनैंशियल मार्केट्स ऐंड अकाउंटेबिलिटी (सीएफएमए) से पत्र मिलने के बाद सेबी का यह फैसला हुआ है। सीएफएमए ने कमोडिटी डेरिवेटिव प्लेटफॉर्म को लेकर याचिका दाखिल की थी और मद्रास उच्च न्यायालय में यह अभी लंबित है।

एमसीएक्स का इरादा 3 अक्टूबर से नए कमोडिटी डेरिवेटिव प्लेटफॉर्म पर कारोबार शुरू करने का था। एमसीएक्स ने एक्सचेंज को भेजी सूचना में कहा है, नियामक ने सूचित किया है कि चूंकि यह तकनीकी मामलों से संबंधित है, ऐसे में इसकी चर्चा सेबी की तकनीकी सलाहकारी समिति की बैठक में की जाएगी, जो जल्द होगी।

एक्सचेंज ने कहा कि वह तैयार है और अनुमति मिलने के बाद नए प्लेटफॉर्म पर कारोबार शुरू करने का इच्चुक है। साथ ही वह नए कमोडिटी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर मॉक टेस्ट जारी रखेगा, जब तक कि सेबी से अगला निर्देश नहीं मिल जाता।

एमसीएक्स ने 14 घंटे तक मॉक ट्रेडिंग सेशन का आयोजन सात दिन तक किया और इसमें किसी तरह का तकनीकी अवरोध नहीं देखने को मिला। इस बीच, देसी ब्रोकरेज एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने एक नोट में 2,400 रुपये की कीमत लक्ष्य के साथ एमसीएक्स का शेयर खरीदने की अपनी सलाह बरकरार रखी है और इसके लिए नए ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का हवाला दिया है, जो लंबी अवधि में मार्जिन सुधारने में मदद करेगा।

ब्रोकरेज ने कहा है, एमसीएक्स का लाभ वित्त वर्ष 23/24 ई में तकनीकी वेंडर को 1.4/3.3 अरब रुपये के उच्च भुगतान से प्रभावित हुआ, जिससे एबिटा मार्जिन घट गया। नए ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की ओर जाने से उसे फायदा होगा।

Advertisement
First Published - September 29, 2023 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement