facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

Mentha oil price: उत्पादन में कमी से चढ़े मेंथा तेल के भाव, तेजी थामने लगा अतिरिक्त मार्जिन

बाजार जानकारों के मुताबिक आगे मेंथा तेल की कीमतों में 100 से 150 रुपये किलो की तेजी और आ सकती है।

Last Updated- August 24, 2023 | 5:05 PM IST
mentha oil

मेंथा तेल की कीमतों पर तेजी सवार है। इसकी वजह प्रतिकूल मौसम से इसके उत्पादन में कमी आना है। इस महीने मेंथा तेल के भाव करीब 100 रुपये किलो बढ़ चुके हैं। बाजार जानकारों के मुताबिक आगे इसकी कीमतों में 100 से 150 रुपये किलो की तेजी और आ सकती है। इसकी वायदा कीमतों में आ रही तेजी को थामने के लिए एमसीएक्स ने इवेंट आधारित 2.5 फीसदी अतिरिक्त मार्जिन लगा दिया है।

मेंथा तेल के भाव 100 रुपये किलो चढ़े

एमसीएक्स पर एक अगस्त को मेंथा तेल का सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 889 रुपये किलो के भाव पर बंद हुआ था, इसने आज 1,005 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर छू लिया। हालांकि मुनाफावसूली और अतिरिक्त मार्जिन लगने से खबर लिखे जाने के समय आज यह 975 रुपये किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था। उत्तर प्रदेश के मेंथा उत्पादक क्षेत्र बाराबंकी में मेंथा तेल के हाजिर भाव 1,120 रुपये किलो चल रहे हैं। इस माह इसकी कीमतों में 100 रुपये की तेजी आ चुकी है।

यह भी पढ़ें : Sugar Export: चीनी के एक्सपोर्ट पर लग सकती है रोक! जानें क्या है वजह

उत्पादन में कमी से महंगा हो रहा है मेंथा तेल

उत्तर प्रदेश के मेंथा तेल कारोबारी अनुराग रस्तोगी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि बारिश के कारण मेंथा की फसल को नुकसान हुआ था। जिससे मेंथा तेल का उत्पादन 20 से 25 फीसदी घटने का अनुमान है। जिससे इस महीने मेंथा तेल की कीमतों में 100 रुपये की तेजी आ चुकी है। कमोडिटी एक्सपर्ट इंद्रजीत पॉल ने कहा कि वर्ष 2023-24 में करीब 32,000 टन मेंथा तेल का उत्पादन होने की संभावना है, जो वर्ष 2022-23 के उत्पादन करीब 42,000 टन से 23 फीसदी कम है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी व करेंसी हेड अनुज गुप्ता कहते हैं कि उत्पादन में कमी के साथ ही मेंथा तेल की निर्यात मांग भी ठीक है। इससे भी मेंथा तेल महंगा हुआ है।

आगे और महंगा हो सकता है मेंथा तेल

मेंथा तेल की कीमतों में आगे और तेजी आ सकती है। रस्तोगी ने कहा कि उत्पादन में कमी को देखते हुए मेंथा तेल के दाम अगले एक महीने में 100 से 150 रुपये किलो और बढ़ सकते हैं। पॉल के मुताबिक हाल में निकल रही निर्यात मांग के लिए स्टॉकिस्ट मेंथा तेल की खरीद बढ़ा रहे हैं। ऐसे में इसके भाव 12,00 रुपये किलो तक जा सकते हैं।

तेजी थामने लगा इवेंट आधारित अतिरिक्त मार्जिन
एमसीएक्स ने मेंथा तेल की वायदा कीमतों में आ रही तेजी को थामने के लिए Event Based Additional Surveillance Margin (E-ASM)लगा दिया है। 2.5 फीसदी की दर से लगने वाला यह मार्जिन सभी चालू और आगे लॉन्च होने वाले कॉन्ट्रैक्ट पर 14 सितंबर तक प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें : सोयाबीन पेराई 32 फीसदी बढ़ी, कैरी फॉरवर्ड स्टॉक पहुंच सकता है उच्च स्तर पर

 

First Published - August 24, 2023 | 5:05 PM IST

संबंधित पोस्ट