facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Milk Rate Hike: पशु चारे की कीमत में वृद्धि के कारण दूध के मूल्य बढ़े- बालियान

Advertisement

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ समय में चारे की कीमतों में वृद्धि हुई है, जिससे दूध के दाम भी बढ़े हैं और जैसे ही चारे की कीमत कम होगी, दूध के दाम भी कम हो जाएंगे

Last Updated- February 10, 2023 | 4:05 PM IST
Food License

केंद्रीय मंत्री संजीव कुमार बालियान ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि पशु चारे की कीमत में वृद्धि होने के कारण देश में दूध के दाम बढ़े हैं। मत्स्य, पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री बालियान ने कहा कि डेयरी कंपनियां दूध की कीमतों का 75 प्रतिशत हिस्सा किसानों को देती हैं। उन्होंने कहा कि दूध की कीमतों को लेकर किसानों और उपभोक्ताओं के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है।

बालियान ने प्रश्नकाल में पूरक सवालों के जवाब में कहा कि डेयरी क्षेत्र में आने के लिए किसानों को दूध पर अधिक लाभ प्राप्त करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में चारे की कीमतों में वृद्धि हुई है, जिससे दूध के दाम भी बढ़े हैं और जैसे ही चारे की कीमत कम होगी, दूध के दाम भी कम हो जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि पिछले एक साल में दूध की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि मवेशियों में लम्पी त्वचा रोग (LSD) के नियंत्रण के लिए हिसार स्थित ‘‘ICAR’’ संस्थान द्वारा विकसित टीके का परीक्षण तीन निजी कंपनियां कर रही हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षण चल रहा है और उम्मीद है कि परीक्षण के बाद टीके का जल्द ही उत्पादन शुरु हो जाएगा।

Advertisement
First Published - February 10, 2023 | 4:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement