facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश के उत्तरी हिस्से में 25 जून तक छा जाएगा मॉनसून!

Advertisement

मौसम विभाग ने कहा है कि कुल मिलाकर, 19 जून को समाप्त होने वाले सप्ताह के दौरान दक्षिण प्रायद्वीप को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

Last Updated- June 12, 2025 | 10:47 PM IST
Monsoon 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर

मौसम विभाग ने बताया है कि 26 मई से रुका हुआ मॉनसून 18 जून से मध्य और पूर्वी भारत में पहुंचने के साथ मजबूत वापसी कर सकता है। इसके एक हफ्ते बाद 25 जून उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकतर हिस्सों में इसके पहुंचने की संभावना है। 

उल्लेखनीय है कि उत्तर-पश्चिम भारत में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाके शामिल हैं, जहां लोग बीते कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों में उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में गर्मी कम हो जाएगी और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

मौसम विभाग ने कहा है कि कुल मिलाकर, 19 जून को समाप्त होने वाले सप्ताह के दौरान दक्षिण प्रायद्वीप को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। दक्षिण प्रायद्वीप में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है। मॉनसून के जल्दी आने के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून में रुकावट से इसकी कमी करीब 34 फीसदी तक बढ़ गई जो, 9 जून तक करीब 25 फीसदी थी।

वहीं, लू के बारे में मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर भारत में चल रही भीषण लू की स्थिति इसके बाद कम हो जाएगी। मौसम विभाग ने कहा, ‘उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने जा रहा है और उसके बाद इसमें धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। वहीं, पूर्वी भारत में भी अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है और उसके बाद अगले चार दिनों तक इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने लगेगी।’

मौसम विभाग ने 19 जून से शुरू होने वाले सप्ताह के बारे में कहा कि एक हफ्ता पहले के मुकाबले उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में गिरावट की उम्मीद है। विभाग ने कहा, ‘उत्तर पश्चिम भारत (पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और राजस्थान) के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकतर हिस्सों में इसके सामान्य से कम रहने के आसार हैं, जहां यह सामान्य के करीब रह सकता है।’

देश भर में जून से सितंबर के मौसम के बारे में मौसम विभाग ने इस साल के लिए अपने मॉनसून पूर्वानुमान को बदलकर दीर्घावधि औसत (एलपीए) के 106 फीसदी तक कर दिया है, जबकि अप्रैल में यह 105 फीसदी था। मौसम विभाग ने कहा कि जून में बारिश एलपीए के 108 फीसदी से सामान्य से अधिक रहेगी।

Advertisement
First Published - June 12, 2025 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement