facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Natural gas price hike: प्राकृतिक गैस के दाम 5% बढ़े, CNG और PNG उपभोक्ताओं पर पड़ सकता हैं असर

Advertisement

एपीएम गैस की कीमत हर महीने की पहली तारीख को संशोधित की जाती है। यह कीमत पिछले महीने के कच्चे तेल के औसत आयात मूल्य के 10% पर निर्धारित की जाती है।

Last Updated- June 30, 2025 | 8:41 PM IST
CNG and LPG

Natural gas price hike: वाहन के लिए सीएनजी (CNG) और खाना पकाने के लिए पीएनजी (PNG) बनाने में इस्तेमाल होने वाली प्राकृतिक गैस (natural gas) की कीमत जुलाई के लिए 5% बढ़ाई गई है। ईरान पर इजरायल के सैन्य हमले के कारण तेल की कीमतों में उछाल के बाद ऐसा किया गया।

PPAC ने तय की नई दरें

पेट्रोलियम मंत्रालय के पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (PPAC) के नोटिफिकेशन के अनुसार, मासिक संशोधन के तहत सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों द्वारा संचालित पुराने क्षेत्रों से प्राकृतिक गैस की कीमत 6.41 अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 6.75 अमेरिकी डॉलर प्रति इकाई (एमएमबीटीयू) कर दी गई है।

Also read: PPF सहित सभी स्मॉल सेविंग स्कीम्स के लिए दूसरी तिमाही में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं: वित्त मंत्रालय

पुराने क्षेत्रों से गैस की अधिकतम कीमत 6.75 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू है, जिसे एपीएम गैस के रूप में जाना जाता है। इसका इस्तेमाल सीएनजी और पाइपलाइन से आने वाली रसोई गैस में किया जाता है। गैस की लागत बढ़ने से शहरी क्षेत्रों में गैस खुदरा विक्रेताओं का मार्जिन कम होगा और वे सीएनजी की कीमतों को बढ़ाने का विकल्प चुन सकते हैं।

एपीएम गैस की कीमत 6.75 डॉलर प्रति यूनिट

एपीएम गैस की कीमत हर महीने की पहली तारीख को संशोधित की जाती है। यह कीमत पिछले महीने के कच्चे तेल के औसत आयात मूल्य के 10% पर निर्धारित की जाती है। हालांकि, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इसकी अधिकतम सीमा 6.75 अमेरिकी डॉलर है। PPAC ने बताया कि जुलाई, 2025 के लिए गणना के अनुसार गैस की कीमत 6.89 डॉलर प्रति यूनिट थी, लेकिन बढ़ोतरी को अधिकतम सीमा तक सीमित रखा गया।

Advertisement
First Published - June 30, 2025 | 8:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement