facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NDMC की ओर से जी20 खाद्य महोत्सव का आयोजन

Advertisement
Last Updated- February 06, 2023 | 11:43 AM IST
Rabi Season

नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) की ओर से अगले सप्ताह तालकटोरा स्टेडियम में ‘‘दुनिया का स्वाद’’ और ‘‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष’’ विषयों पर जी-20 खाद्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

एनडीएमसी ने 11 और 12 फरवरी को आयोजित होने वाले खाद्य महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए 29 देशों को आमंत्रित किया है।

एनडीएमसी ने कहा, ‘‘खाद्य महोत्सव का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोग जी-20 सदस्य देशों और अतिथि देशों के व्यंजनों का आनंद ले सकें। सभी जी-20 सदस्य देशों और अतिथि देशों को इस खाद्य महोत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।’’

एनडीएमसी ने कहा कि सभी इच्छुक जी 20 सदस्यों और अतिथि देशों को आवश्यक स्थान या स्टाल और अन्य स्थलों पर रसद सहायता प्रदान की जाएगी।

उसने कहा कि रुचि रखने वालों को विभिन्न व्यंजन पकाने के लिए अपने स्वयं के रसोइये, जनशक्ति और सामग्री लाने की आवश्यकता होगी। इसमें कहा गया है कि पके हुए भोजन आगंतुकों को भुगतान के आधार पर बेचा जा सकता है।

एनडीएमसी ने कहा कि खाद्य महोत्सव अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों के बारे में जागरूकता उत्पन्न करेगा और साथ ही पोषण स्वास्थ्य एवं भोजन की तैयारी के बारे में बताएगा। एनडीएमसी ने कहा, ‘‘ ‘खाद्य तैयारी कार्यशाला’ या ‘प्रदर्शन काउंटर’ भी खाद्य महोत्सव का हिस्सा हो सकते हैं।’

Advertisement
First Published - February 5, 2023 | 8:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement